सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार ने आयशा खान को किया प्रपोज! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

- बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार ने आयशा खान को किया प्रपोज!
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस 17 के फाइनलिस्टअभिषेक कुमार शो खत्म होने के बाद से सुर्खियों में हैं। अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का पहला म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में अभिषेक और मन्नारा एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। सांवरे गाना इस समय काफी ट्रेंडिग है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे आयशा खान के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि, बिग बॉस के बाद से दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।
अभिषेक ने वीडियो किया शेयर
अभिषेक कुमार ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडर पर शेयर किया है। वीडियो में वह आयशा के साथ 'सांवरे' गाने पर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। वहीं, अभिषेक इस वीडियो में आयशा खान को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। आयशा और अभिषेक इस दौरान बेहद प्यारे लग रहे हैं। अभिषेक वीडियो में काले रंग के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं आयशा नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
यह भी पढ़े -'बिग बॉस 17' मन्नारा के बाहर होने के बाद मुनव्वर, अभिषेक टॉप 2 में पहुंचे
अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कैसी लगी सरप्राइज वीडियो?' हालांकि बाद में उन्होंने कैप्शन को एडिट करके 'सांवरे' लिख दिया। फैंस को वीडियो में अभिषेक कुमार और आयशा खान की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। इनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी अच्छी लग रही है। कई फैंस अभिषेक कुमार की तारीफ कर रहे हैं।
अभिषेक की पार्टी में पहुंची थी आयशा
अभिषेक कुमार की पार्टी में आयशा खान ब्लैक कलर के बॉडीकॉन ड्रेस बेहद हॉट अंदाज में नजर आईं थी। पार्टी से अभिषेक और आयशा का डांस वीडियों भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़े -'बिग बॉस 17': घर में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के दिमाग पर होगा 'शैतान' का कब्जा
Last night party, Ayesha Khan special dance moves with Abhishek Kumar pic.twitter.com/24OgPfftYt
— #BiggBoss_Tak (@BiggBoss_Tak) February 7, 2024
वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुआ था वीडियो
अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का पहला म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' वेलेंटाइन डे के मौके पर 12 फरवरी को रिलीज किया गया है। गाने में मन्नारा और अभिषेक बाइक पर घूमते हुए, रोमांटिक अंदाज में और फिर कोर्ट में शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिर उनका रिश्ता एक दुखद मोड़ पर आ जाता है। अखिल सचदेवा ने इस खूबसूरत गाने को गाया है और राजन बीर ने इसे डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़े -'बिग बॉस 17': 'बेखयाली' पर परफॉर्म कर अपने अंदर के 'कबीर सिंह' को बाहर निकालेंगे अभिषेक
Created On :   15 Feb 2024 12:02 PM IST