भाग्यश्री हेल्थ अपडेट: होली से पहले एक्ट्रेस भाग्यश्री के साथ हुआ बड़ा हादसा, माथे पर आए 13 टांके, सोशल मीडिया पर तस्वीरे आईं सामने

- होली से पहले एक्ट्रेस भाग्यश्री के साथ हुआ बड़ा हादसा
- माथे पर आए 13 टांके
- सोशल मीडिया पर तस्वीरे आईं सामने
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान की हीरोइन भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस एक्ट्रेस की फिटनेस के कारण भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। लेकिन होली से पहले एक्ट्रेस भाग्यश्री के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल एक्ट्रेस को एक खेल के दौरान गंभीर चोट लग गई है। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई है अस्पताल से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें एक्ट्रेस के सर पर गंभीर चोट साफ दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस काफी चिंता में हैं।
खेल के दौरान भाग्यश्री के साथ हुआ बड़ा हादसा
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक्ट्रेस भाग्यश्री की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। उनके माथे पर एक गंभीर चोट भी लगी हुई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि, ‘भाग्यश्री का दुर्भाग्यवश पिकलबॉल खेलते समय एक्सीडेंट हो गया। जिससे उनके माथे पर गहरी चोट लग गई उनकी सर्जरी हुई और उन्हें 13 टांके लगे।’ इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस चिंता में घिर गए हैं।
अस्पताल में सेल्फी लेती दिखीं भाग्यश्री
हालांकि अभी भाग्यश्री की हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल से सामने आई इन तस्वीरों में से एक में भाग्यश्री सेल्फी लेती भी दिखाई दी। जिसमें एक्ट्रेस के माथे पर एक पट्टी लगी हुई है। लेकिन वो दर्द भुलाकर स्माइल करते हुए पोज कर रही हैं। एक्ट्रेस ये तस्वीर देखकर उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है।
Created On :   13 March 2025 4:01 PM IST