सोशल मीडिया रिव्यू: दर्शकों को पसंद आ रही सलमान और रश्मिका की फिल्म 'सिकंदर', लंदन में झूमे फैंस, यहां देखें फिल्म के सोशल मीडिया रिव्यू

- दर्शकों को पसंद आ रही फिल्म 'सिकंदर'
- लंदन में भी झूमे फैंस
- यहां देखें फिल्म के सोशल मीडिया रिव्यू
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर आज रविवार 30 मार्च को बड़े पर्दे रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस में बेसब्री का अंदाजा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि एडवांस बुकिंग में ही डेढ़ लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। वहीं रिलीज के पहले दिन फिल्म को देखने को लिए फैंस की भीड़ सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म को देखने के बाद सलमान के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्टर के फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लंदन में 'सिकंदर' के गाने पर थिएटर में झूमे फैंस
सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च को यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सिकंदर का क्रेज देश ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। लंदन से एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें लोग थिएटर में सिकंदर के गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं. फैन ने सलमान खान की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की है।
Just watched #Sikandar in London, and it was an incredible film and experience!! @BeingSalmanKhan delivers a magnificent performance, supported by excellent BGM, imagery and plot! Excellent cast, including @iamRashmika! Whole cinema was bouncing #SikandarReview #SalmanKhan pic.twitter.com/G9GQMoeeaf
— SD (@ShahidDharamsi) March 30, 2025
फैंस को पसंद आई फिल्म की कहानी
बहुत से फैंस इसे 'पैसा वसूल' और 'परफेक्ट सलमान खान फिल्म' बता रहे हैं। फिल्म खत्म होने से पहले ही पहले शो की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गई थीं। एक फैन ने एक्स पर लिखा, "सिकंदर रिव्यू: मास एंटरटेनर, जबर्दस्त क्लाइमेक्स और दिल को छूने वाली कहानी। सलमान खान की एक्टिंग पहले से कहीं ज्यादा दमदार। बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने भी 'जवान' की तरह शानदार। पैसा वसूल फिल्म, पहले दिन पहला शो जरूर देखें।" एक और फैन ने लिखा, "सिकंदर ब्लॉकबस्टर।"
#SikandarReview
— TALIB_KKR (@kya_karega_jani) March 30, 2025
⭐⭐⭐⭐
Mass entertainer og climax heartwarming story #SalmanaKhan acting mass level like never seen before
Bgm song too massy like #Jawan
Paisa wasool movie go watch first day first show only #Sikandar #Sikander pic.twitter.com/tTF0EMlFWi
@SK_SAQLAIN_ Sikandar Blockbuster ⭐⭐⭐⭐⭐#SikandarReview #Sikandar #SalmanKhan @MZEESHANKHANIND pic.twitter.com/VRsVEVnzcS
— Sikandar (@MZEESHANKHANIND) March 30, 2025
#Sikandar first half is decent. Core plot point is interesting but action scenes should have been better instead of slo mo shots . Muruga being from South , cast 3 ladies from South cinema lol - Rashmika, Kajal Agarwal and Dhanya Balakrishna. Lack of blockbuster songs is minus
— Procrastinator (@BagaCoolAipoyam) March 30, 2025
I only liked Bhai & Rashmika!!!#Sikandar
— (@BhaiKaFan0) March 30, 2025
Created On :   30 March 2025 11:57 AM IST