अरिजीत वायरल वीडियो: फैन ने स्टेज पर रखा खाना तो भड़के अरिजीत सिंह ने हटाया, फैंस ऐसे कर रहे रिएक्ट, वीडियो वायरल

फैन ने स्टेज पर रखा खाना तो भड़के अरिजीत सिंह ने हटाया, फैंस ऐसे कर रहे रिएक्ट, वीडियो वायरल
  • फैन ने स्टेज पर रखा खाना तो भड़के अरिजीत सिंह ने हटाया
  • फैंस ऐसे कर रहे रिएक्ट, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अरिजीत सिंह इंडिया के सबसे पॉपुलर सिंगर हैं। दिल को छू लेने वाली आवाज से सिंगर ने लोगों को अपना दिवाना बना रखा है। एक्टर की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। अरिजीत के लाइव शो को देखने के लिए और सिंगर को सुनने के लिए विदेशों में जमकर भीड़ इकठ्ठा होती है। इन दिनों यूके में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। इस बीच कॉन्सर्ट से सिंगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अरिजीत एक फेन को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर कुछ लोग ने सिंगर को सपोर्ट किया है तो कुछ लोग सिंगर को ट्रोल भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एम्स्टर्डम के रिजक्सम्यूजियम में यात्रा की तस्वीरें शेयर की

अरिजीत सिंह वायरल वीडियो

बता दें कि, अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। इसमें वे लाइव परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसी बीच वे स्टेज पर रखे खाने को अपने हाथों से हटाते हैं। इसमें वे स्टेज पर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। सामने भारी तादाद में फैंस भी मौजूद हैं। इस दौरान सिंगर स्टेज के कोने पर रखे फूड आइटम को उठाते हैं और स्टेज के नीचे मौजूद एक शख्स को दे देते हैं।

वीडियो में अरिजीत सिंह स्टेज पर 'ए दिल है मुश्किल' गाना गा रहे हैं। तब ही एक फैन स्टेज पर फूड आइटम रख देता है। अरिजीत उसे तुरंत उठाते हैं और किसी को दे देते हैं। इसके बाद वे स्टेज पर नीचे झुकते हुए कहते है कि, 'मुझे माफ करें, ये (स्टेज) मेरा मंदिर है। आप यहां खाना नहीं रख सकते।'

यह भी पढ़े -रजनीकांत, चिरंजीवी, कंगना, अनुपम खेर समेत कई हस्तियों ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट

अरिजीत के वीडियो पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, 'भाई के लिए सम्मान।' एक ने लिखा कि, प्यार...प्यार...प्यार।' एक ने लिखा कि, 'फिर उन्होंने मंदिर में जूते क्यों पहन रखे हैं?' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि, 'उनकी सादगी'।

यूके में कॉन्सर्ट कर रहे हैं अरिजीत

बता दें कि, इन दिनों अरिजीत सिंह यूके टूर पर हैं। उन्होंने हाल ही में लंदन में परफॉर्म किया था। इस दौरान उनके साथ स्टेज पर सिंगर एड शिरीन भी नजर आए थे। दोनों ने साथ में एड का गाना 'परफेक्ट' भी गाया था। इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोरी थीं।

यह भी पढ़े -16 लाख डॉलर में बिकी थी मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग, विवादों की वजह से छोड़ना पड़ा था देश

Created On :   18 Sept 2024 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story