पुष्पा 2: द रूल रिलीज डेट हो गई चेंज, अल्लू अर्जुन ने खुद पोस्ट करके दी जानकारी, जानें क्या है नई डेट

द रूल रिलीज डेट हो गई चेंज, अल्लू अर्जुन ने खुद पोस्ट करके दी जानकारी, जानें क्या है नई डेट
  • पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट बदली
  • अल्लू अर्जुन ने खुद इंस्टा पोस्ट करके दी जानकारी
  • कब होगी अब रिलीज?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस बहुत ही ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब खुद अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी नई रिलीज डेट के बारे में बताया है।

क्या है नई डेट?

अल्लू अर्जुन ने कुछ समय पहले ही पुष्पा 2 के पोस्टर के साथ नई डेट शेयर की है। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन मुंह से सिगार और हाथ में पिस्टल लिए खड़े हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में अल्लू अर्जुन ने हैशटैग की मदद से लिखा है, 'पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को आ रही है।'

यह भी पढ़े -तलाक की खबरों के बीच रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का अनोखा टीजर, इस दिन होगी रिलीज

इससे पहले क्या थी रिलीज डेट?

साल 2021 में अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म का सेकेंड पार्ट पहले 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाला था। लेकिन इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। इसकी रिलीज डेट अब पुरानी वाली रिलीज डेट से सिर्फ 1 दिन पहले यानी 5 दिसंबर 2024 को कर दी गई है।

पुष्पा 2: द रूल की स्टारकास्ट

फिल्म स्टार कास्ट पुष्पा 2 की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। सबसे पहले ये फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 6 दिसंबर 2024 कर दी गई। अब इसके बाद इस फिल्म की रिलीज डेट को बदलकर 5 दिसंबर 2024 कर दिया गया है।

Created On :   24 Oct 2024 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story