शो ‘हफ्ता वसूली’ विवाद: इंडियाज गोट लेटेंट के बाद मुनव्वर फारूकी के शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज, कॉमेडियन पर लगे ये गंभीर आरोप

इंडियाज गोट लेटेंट के बाद मुनव्वर फारूकी के शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज, कॉमेडियन पर लगे ये गंभीर आरोप
  • इंडियाज गोट लेटेंट के बाद
  • शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज
  • कॉमेडियन पर लगे गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है इस शो को बंद करने की मांग की जा रही है। वहीं समय और रणवीर इलाहबादिया के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। इसके बाद बिग बॉस विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने नए शो ‘हफ्ता वसूली’ की शुरुआत की थी। मुनव्वर को विवादों से पुराना नाता है वहीं अब ये शो भी विवादों में आ गया है। मुनव्वर फारूकी के शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। मुनव्वर पर धार्मिक भावना के अपमान और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है।

मुनव्वर फारूकी पर लगा ये आरोप

मुनव्वर फारूकी के खिलाफ एडवोकेट अमिता सचदेव ने शिकायत की मांग करते हुए नई दिल्ली पुलिस को ई-मेल भेजा है। सचदेव ने कॉमेडियन पर अश्लीलता फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ सांस्कृतिक मूल्यों के उल्लंघन और समाज और युवा दिमाग को प्रदूषित करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत पत्र की एक कॉपी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए एडवोकेट अमिता सचदेव ने लिखा, 'मुनव्वर फारूकी के खिलाफ मैंने शिकायत दर्ज कराई है। मैंने मुनव्वर के खिलाफ आधिकारिक तौर पर उनके शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 353 के साथ-साथ आईटी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।

विवादों से मुनव्वर का पुराना नाता

बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है, जब मुनव्वर विवाद में है इससे पहले बीते साल एक कॉमेडी शो के दौरान मुनव्वर फारूकी ने कोंकणी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर देश भर में आक्रोश देखने को मिला था। विवाद बढ़ते देख कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी थी। मुनव्वर ने साल 2022 में कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में भाग लिया था और पहले सीजन के विजेता भी थे। इसके बाद मुनव्वर ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में पहुंचे और विजेता बने।

Created On :   24 Feb 2025 11:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story