दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: पुलिस ने स्वाति मालीवाल को लिया हिरासत में, यमुना का पानी लेकर राज्यसभा सांसद पहुंची केजरीवाल के घर, पूर्व सीएम के बैनर पर डाला गंदा पानी
- दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल को लिया हिरासत में
- यमुना सफाई को लेकर किया विरोध
- प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन आज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन (3 फरवरी) राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मालीवाल पूर्वांचल की महिलाओं और यमुना नदी के पानी के साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और राजधानी दिल्ली अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं। उन्होंने नारे लगा कर गंदी यमुना नदी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि, अभी हाल ही में मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। उन्होंने केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंका था। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली की गंदगी को साफ करने को लेकर किया गया था।
केजरीवाल का बैनर लेकर पहुंचीं मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने यमुना को साफ करने के नारे लगाए। इतना ही नहीं बल्कि राज्यसभा सांसद अपने साथ केजरीवाल का बैनर भी लेकर आई थीं, जिस पर उन्होंने गंदा पानी डाला।
मालीवाल ने केजरीवाल को घेरा
राज्यसभा सांसद ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहाअरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी को नाले में बदल दिया है। यमुना में काला गंदा सड़ा हुआ पानी बह रहा है। नदी वेंटिलेटर पर है, जबकि अरविंद केजरीवाल अपने महल में हैं और आलीशान कारों में घूमते हैं। पूर्वांचल की हजारों महिलाएं उन्हें चुनौती देने आई हैं- उन्हें महिलाओं से इतना नहीं डरना चाहिए और बाहर आकर यमुना के गंदे पानी में डुबकी लगानी चाहिए और उस पानी का एक घूंट पीना चाहिए। पूर्वांचल की महिलाएं कह रही हैं कि उन्हें छठी मैया का श्राप लगेगा क्योंकि महिलाओं के पास छठ मनाने के लिए कोई और जगह नहीं है।
पहले भी लिया गया था हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (30 जनवरी) को राज्यसभा सांसद स्वाति माली को हिरासत में ले लिया था। वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर राजधानी की सफाई को लेकर विरोध प्रदेर्शन कर रही थीं। इस दौरान मालिवाल, केजरीवाल के घर के बाहर कूड़े से भरी गाड़ी लेकर आईं और कचरा फैलाना शुरू कर दिया। साथ ही, उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर 'दिल्ली से कूड़ा हटाओ' का नारा भी लगाया। बता दें कि, राज्यसभा सांसद दिल्ली की गंदगी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।
Created On :   3 Feb 2025 4:26 PM IST