बिहार पर 'मेहरबान' केंद्र सरकार!: बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने जारी की बड़ी राशि, 588 करोड़ रुपये किए अलॉट, इसी साल राज्य में है विधानसभा चुनाव

बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने जारी की बड़ी राशि, 588 करोड़ रुपये किए अलॉट, इसी साल राज्य में है विधानसभा चुनाव
  • बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने जारी की बड़ी राशि
  • 588 करोड़ रुपये किए अलॉट
  • इसी साल राज्य में है विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में हर साल मानसून के मौसम में बाढ़ देखने को मिलती है। ऐसे में केंद्र सरकार ने बिहार को बाढ़ की समस्या से राहत देने के लिए बड़ी सहायता राशि को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने बाढ़, बादल फटने के अलावा भूस्खलन और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए करीब 1300 करोड़ की सहायता राशि को मंजूरी दी है।

बिहार को मिले 588 करोड़ रुपये

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने बिहार, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए कुल 1280.35 करोड़ अलॉट किए हैं। इसमें बिहार को 588.73 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 136.22 करोड़, तमिलनाडु को 522.34 करोड़ और पुडुचेरी को 33.06 करोड़ की सहायता मिलेगी। बात दें कि, बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच केंद्र सरकार की पहले से जारी राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) और केंद्रशासित प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया कोष (UTDRF) के अतिरिक्त है।

आपदा वाले राज्यों पर पीएम मोदी की ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार प्राकृतिक आपदाओं की मार झोल रहे राज्यों पर ध्यान दिया है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 28 राज्यों को SDRF के तहत 20,264.40 करोड़ और 19 राज्यों को NDRF के तहत 5,160.76 करोड़ जारी किए हैं। वहीं, 19 राज्यों को SDMF से 4984.25 करोड़ और 8 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) से 719.72 करोड़ की राशि जारी की गई है।

Created On :   5 April 2025 6:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story