Maharashtra Assembly Elections Live: महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा, शाम 5 बजे 58.22% तक हुई वोटिंग

- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव आज
- राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर हुआ मतदान
- महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को राज्य की कुल 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराएं गए। इसी के साथ चुनावी मैदान में उतरे कुल 4136 कैंडिडेट्स की तकदीर का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य में 58.22 प्रतिशित तक मतदान दर्ज किया गया। चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच में है। राज्य में मतदान को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति से लेकर फिल्मी जगत के कई सितारों ने अपने मत्ताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें 23 नवंबर के नतीजों से पहले जारी होने वाले एग्जिट पोल पर टिक गई हैं।
Live Updates
- 20 Nov 2024 6:41 AM
VBA अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने किया मतदान
महाराष्ट्र के अकोले के एक पोलिंग सेंटर में वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने मतदान किया।
- 20 Nov 2024 6:36 AM
शिवसेना (यूबीटी) प्रत्याशी आदित्य ठाकरे ने किया मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वर्ली सीट से शिवसेना (यूबीटी) प्रत्याशी आदित्य ठाकरे ने पोलिंग सेंटर में मतदान किया। उन्होंने कहा, "बाहर निकलें और वोट करें।"
- 20 Nov 2024 6:29 AM
वाशिम विधानसभा क्षेत्र के रिठद में ईवीएम खराब
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जोर शोर से जारी है। इस बीच वाशिम विधानसभा क्षेत्र के रिठद पोलिंग बूथ पर ईवीएम में तकनीकि खराबी आने से मतदान बाधित हो गया है। 33 रिठद बूथ के पोलिंग सेंटर क्रमांक 250 पर सुबह 9.20 बजे ईवीएम में खराबी आई थी। जिसके बाद मतदान बाधित हो गया है। इस वजह से वोटर्स को काफी परेशानी हो रही है।
- 20 Nov 2024 5:55 AM
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए कोपरी-पचखड़ी विधानसभा सीट से शिवसेना प्रत्याशी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पोलिंग सेंटर पर मतदान किया।
- 20 Nov 2024 5:43 AM
शिवसेना उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने किया मतदान
महाराष्ट्र की वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा ने पोलिंग सेंटर में मतदान किया।
- 20 Nov 2024 5:40 AM
एक्टर गोविंद की पत्नी सुनिता आहूजा ने कही ये बात
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) नेता गोविंद की पत्नी सुनिता आहूजा ने मुंबई के एक पोलिंग सेंटर में मतदान किया। उन्होंने जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं कि सारी जनता घर से बाहर निकले और वोट दे। जो भी (सत्ता में) आए वो अच्छा आए और जनता की सेवा करे।"
- 20 Nov 2024 5:36 AM
एक्ट्रेस शुभा खोटे ने किया मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक्ट्रेस शुभा खोटे ने मुंबई के एक पोलिंग सेंटर में जाकर मतदान किया।
- 20 Nov 2024 5:31 AM
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए दक्षिण-पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र फडणवीस ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा, "लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव चल रहा है। महाराष्ट्र में मैंने अपने परिवार के साथ मतदान किया है। मैं महाराष्ट्र के अपने सभी भाई-बहनों खासकर हमारी लाडकी बहनों से ये अपील करता हूं कि बहुत बड़े पैमाने पर वोट करें क्योंकि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। लोकतंत्र में हम सरकार चुनते हैं और जिसको हम चुनते हैं उसी से हम अपेक्षा रखते हैं। अगर हम सरकार से अपेक्षा करते हैं तो मतदान करना भी बहुत आवश्यक है।"
- 20 Nov 2024 5:23 AM
एक्टर कार्तिक आर्यन ने किया मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई के एक पोलिंग सेंटर पर एक्टर कार्तिक आर्यन ने वोट डाला।
- 20 Nov 2024 5:17 AM
डायरेक्टर सुभाष घई ने किया मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए डायेरक्टर सुभाष घई ने ब्रांदा के एक पोलिंग सेंटर में मतदान किया। इसके बाद उन्होंने स्याही लगी उंगली फ्लांट की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, "मतदान अधिकार भी है और कर्तव्य भी। मतदान जरूर करें। मैं उन लोगों को मतदान दूंगा जो महाराष्ट्र के विकास के साथ-साथ यहां के बच्चों का भी कल्याण करें।"
Created On : 20 Nov 2024 3:19 AM