Maharashtra Exit Poll: ज्यादातर एग्जिट पोल में महायुति को पूर्ण बहुमत, एमवीए काफी पीछे, जानिए कौन मारेगा बाजी?

ज्यादातर एग्जिट पोल में महायुति को पूर्ण बहुमत, एमवीए काफी पीछे, जानिए कौन मारेगा बाजी?
  • 20 नवंबर को महाराष्ट्र में संपन्न हुए चुनाव
  • अब 23 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे
  • राज्य में एमवीए और महायुति के बीच टक्कर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज (बुधवार) विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए है। राज्य की सभी 288 सीटों पर आज वोटिंग थी। शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में 58.22 फीसदी वोटिंग हुई। राज्य में महायुति और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच कांटे की टक्कर है। इस बीच अब एग्जिट पोल आ गए हैं।

एमवीए बनाम महायुति की लड़ाई
महायुति की ओर से बीजेपी ने 149, सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना 81 और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, महाविकास अघाड़ी की ओर से कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (एसपी) ने 86 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा अन्य 6 सीटों पर एमवीए के सहयोगी दल चुनावी मैदान में हैं।इसके अलावा राज्य में बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित अन्य छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं।

ज्यादातर एजिग्ट पोल महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, 2 से 3 एग्जिट पोल महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। 23 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आएंगे। तब तक सही आंकड़ें का इंतजार करना होगा।

Maharashtra Exit Poll

Live Updates

  • 20 Nov 2024 3:33 PM

    Times Now-JVC एग्जिट पोल में महायुति को बढ़त

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

    Times Now-JVC एग्जिट पोल

    सीटें- 288 | बहुमत 145

    महायुति-158-159

    एमवीए- 115-116

    अन्य- 12-13

    Times Now-JVC एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को 158-159 सीटें, कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए गठबंधन को 115-116 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलवा अन्य को 12-13 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • 20 Nov 2024 3:19 PM

    लोकशाही मराठी रुद्र एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

    लोकशाही मराठी रुद्र एग्जिट पोल

    सीटें- 288 | बहुमत 145

    महायुति- 128-142

    एमवीए- 125-140

    अन्य- 18-23

    लोकशाही मराठी रुद्र एग्जिट पोल में किसी भी गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को 128-142 सीटें, कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए गठबंधन को 125-140 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलवा अन्य को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • 20 Nov 2024 2:57 PM

    भास्कर रिपोर्ट्स पोल एग्जिट सर्वे में एमवीए को बढ़त

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

    भास्कर रिपोर्ट्स पोल एग्जिट सर्वे

    सीटें- 288 | बहुमत 145

    महायुति-125-140

    एमवीए- 135-150

    अन्य- 20-25

    भास्कर रिपोर्ट्स पोल एग्जिट सर्वे में एमवीए को बहुमत मिला है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को 125-140 सीटें, कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए गठबंधन को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलवा अन्य को 20-25 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • 20 Nov 2024 1:52 PM

    Peoples Pulse एग्जिट पोल में महायुति को बहुमत

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

    Peoples Pulse एग्जिट पोल

    सीटें- 288 | बहुमत 145

    महायुति- 175-195

    एमवीए- 85-112

    अन्य- 7-12

    Peoples Pulse एग्जिट पोल में महायुति को पूर्ण बहुमत मिला है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को 175-195 सीटें, कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए गठबंधन को 85-112 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलवा अन्य को 07-12 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • 20 Nov 2024 1:33 PM

    P-Marq एग्जिट पोल में महायुति को बहुमत

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

    P-Marq एग्जिट पोल

    सीटें- 288 | बहुमत 145

    महायुति- 137-157

    एमवीए- 126-146

    अन्य- 02-08

    P-Marq एग्जिट पोल में महायुति को पूर्ण बहुमत मिला है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को 137-157 सीटें, कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए गठबंधन को 126-146 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलवा अन्य को 02-08 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • 20 Nov 2024 1:27 PM

    Chanakya Strategies एग्जिट पोल में महायुति को बहुमत

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

    Chanakya Strategies एग्जिट पोल

    सीटें- 288 | बहुमत 145

    महायुति- 152-160

    एमवीए- 130-138

    अन्य- 06-08

    Chanakya Strategies एग्जिट पोल में महायुति को पूर्ण बहुमत मिला है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को 152-160 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 130-138 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलवा अन्य को 06-08 सीटें मिलने का अनुमान है। 

  • 20 Nov 2024 1:15 PM

    Poll Diary एग्जिट पोल में महायुति को बहुमत

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

    Poll Diary एग्जिट पोल

    सीटें- 288| बहुमत 145

    महायुति- 122-186

    एमवीए- 69-121

    अन्य- 12-29

    Poll Diary एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 122-186 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 69-121 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य के खाते में 12-29 सीटें जा सकती है। 

  • 20 Nov 2024 1:10 PM

    Matrize एग्जिट पोल में बीजेपी+ को पूर्ण बहुमत

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

    Matrize एग्जिट पोल

    सीटें- 288| बहुमत 145

    महायुति- 150-170

    एमवीए- 110-130

    अन्य-     8-10

    Matrize एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। Matrize एग्जिट पोल ने महायुति को 150-170 सीटें, एमवीए गठबंधन को 110-130 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

  • 20 Nov 2024 1:02 PM

    लोक पोल ओपिनियन सर्वे

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

    सीटें- 288| बहुमत 145

    महायुति- 115-128

    एमवीए- 151-162

  • 20 Nov 2024 12:55 PM

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ओपिनियन सर्वे

    IANS-मैट्रिज ओपिनियन पोल

    सीटें- 288| बहुमत 145

    महायुति- 145-165

    महाविकास अघाड़ी (एमवीए)- 106-126

Created On :   20 Nov 2024 12:43 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story