बिहार सियासत: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लालू राज को बताया 'जंगलराज', नीतीश कुमार को बताया कानून व्यवस्था ठीक करने वाला मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लालू राज को बताया जंगलराज, नीतीश कुमार को बताया कानून व्यवस्था ठीक करने वाला मुख्यमंत्री
  • केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लालू राज को बताया 'जंगलराज'
  • नीतीश कुमार को बताया कानून व्यवस्था ठीक करने वाला मुख्यमंत्री
  • बिहार में कांग्रेस का जमीर और ज़मीन दोनों गायब है- सतीश चंद्र दुबे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले ही बिहार की राजनीति पारा हाई हो गया है। राज्य में सभी दल के नेता एक्टिव हो गए हैं। साथ ही, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार में जंगलराज को लेकर पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सुशील मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में कानून व्यवस्था को काफी हद तक नियंत्रित किया है।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा- 1990 से 2005 तक बिहार में जंगलराज हुआ करता था, लेकिन NDA गठबंधन में नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने कानून व्यवस्था पर काफी नियंत्रण पाया और आज कानून का राज स्थापित है, आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और कल भी मुख्यमंत्री रहेंगे। बिहार में कांग्रेस का जमीर और जमीन दोनों गायब है।

साल 2020 बिहार विधानसभा चुनाव

बीजेपी के नेतृत्व में साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें हासिल कीं। इस विधानसभा चुनाव में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने भगवा गठबंधन को कड़ी टक्कर दी। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 110 सीटें जीतीं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, उसके बाद भाजपा ने 74 सीटें जीतीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडी(यू) ने 49 सीटें जीतीं। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम की पांच सीटों पर जीत थी। इस चुनाव में कांग्रेस अपनी छाप छोड़ने में विफल रही और उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें पार्टी को केवल 19 सीटों जीत मिली। महागठबंधन की ओर से तीनों वामपंथी दलों ने मिलकर 29 सीटों पर चुनाव लड़कर 16 सीटें जीतीं।

Created On :   22 April 2025 1:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story