दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल ने क्यों उठाया यमुना का मुद्दा? बांसुरी स्वराज ने बताई वजह, पूर्व सीएम को जमकर घेरा

अरविंद केजरीवाल ने क्यों उठाया यमुना का मुद्दा? बांसुरी स्वराज ने बताई वजह, पूर्व सीएम को जमकर घेरा
  • दिल्ली में गरमाई सियासत
  • बांसुरी स्वराज ने साधा केजरीवाल पर निशाना
  • पूर्व सीएम ने लिखी थी ईसी को चिट्ठी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पारा चढ़ा हुआ है। चुनावी राज्य में यमुना के पानी पर सियासत जारी है। गुरुवार (31 जनवरी) को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और देश की राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी नेता बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आप की हार दिख रही है।

स्वराज ने केजरीवाल को घेरा

बांसुरी स्वाराज ने केजरीवाल पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए मैंने चुनावी जुमलों की बात तो सुनी थी, लेकिन चुनावी छलावे पहली बार देख रही हूं। ऐसा लगता है कि विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को अपनी हार दिख रही है। इसलिए वह ऐसी बातें कर रहे हैं। केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने एक स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि हरियाणा सरकार ने यमुना में किसी प्रकार का कोई जहर नहीं मिलाया है। गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली सरकार के अंतर्गत ही आता है।

यमुना का पानी साफ होने का दावा

भाजपा नेता ने दावा किया कि यमुना का पानी साफ है। मामले की चुनाव आयोग से शिकायत के बाद आयोग ने भी केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मैं अरविंद केजरीवाल से निवेदन करूंगी कि अपने हित के लिए दिल्ली की जनता की इस तरह बलि न चढ़ाएं। उनका इस्तेमाल न करें।

केजरीवाल की ईसी को चिट्ठी

केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में कहा कि मेरी एकमात्र चिंता दिल्ली के लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा है और मैं लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए लड़ूंगा। बीजेपी के इशारे पर आप मुझ पर जो भी दंड लगाना चाहते हैं, मैं उसका खुले दिल से स्वागत करता हूं।

Created On :   31 Jan 2025 9:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story