दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: भारत में कब मिटेगा आतंकवाद का नामो निशान? अमित शाह ने किया बड़ा दावा, रैली को संबोधित कर AAP की भी गिनाए घोटाले
- आज प्रचार का अंतिम दिन
- अमित शाह ने केजरीवाल को घेरा
- आतंकवाद को लेकर शाह का बड़ा दावा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का शोर थम गया है। सोमवार (3 फरवरी) को शाम 5 बजे तक प्रचार का अंतिम दिन था। आखिरी दिन प्रमुख पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां निकालीं। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शान ने जंगपुरा में रैली को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए घोटालों की गिनती करवाई। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के भी पुल बांधे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी बताया कि आखिर कब तक भारत में आतंकवाद का नामो निशान मिट जाएगा?
आप सरकार के गिनाए घोटाले
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि AAP ने घोटालों की भरमार की है। इन्होंने हजारों करोड़ का शराब घोटाला, 28,400 करोड़ का जल बोर्ड घोटाला, 5600 करोड़ का राशन वित्रण घोटाला, 4500 करोड़ का DTC बस घोटाला और 571 करोड़ का CCTV घोटाला किया है।भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर आए अरविंद केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार की मूर्ति बन गए। क्या 'AAP-दा' को वोट दे सकते हैं?
आतंकवाद को लेकर क्या बोले गृह मंत्री?
बीजेपी वरिष्ठ नेता ने कहा कि आप लोग ये तारीख लिख लें। 31 मार्च 2026 से पहले हम भारत को आतंकवाद से मुक्त कर देंगे। नक्सलवाद को जमीन में गाड़ देंगे। पीएम मोदी ने इस देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का काम किया है। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाने का काम किया और आप इसे लिख लें। हम 2027 में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।
पीएम मोदी की तारीफ
शाह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि एक ओर झूठों के सरदार वाले अरविंद केजरीवाल और उनकी 'आपदा' है और दूसरी ओर देश को विकास के रास्ते पर ले जाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी हैं। इन दोनों के बीच आपको तय करना है। पीएम मोदी ने जो भी वादे किए वो सब पूरे किए। पीएम मोदी ने देश को आतंकवाद से मुक्त करवाने का काम किया है।
#DelhiElection2025 | Union Home Minister Amit Shah says, "...You people should write down this date... Before March 31, 2026, we will free India from terrorism... we will bury Naxalism under the ground. PM Modi has worked to make this country safe and prosperous. The Modi… https://t.co/Mta02Kt8v3 pic.twitter.com/tzTTDX3B1t
— ANI (@ANI) February 3, 2025
Created On :   3 Feb 2025 6:33 PM IST