दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 'दिल्ली का जो फैसला होगा वो हमें...', वोट काउंटिंग के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा का बड़ा बयान

दिल्ली का जो फैसला होगा वो हमें..., वोट काउंटिंग के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा का बड़ा बयान
  • कांग्रेस प्रत्याशी का बड़ा दावा
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी
  • आज आएंगे नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। शनिवार (10 फरवरी) को नतीजों का एलान होने वाला है। राज्य में सियासी पारा पीक पर है। इस बीच कालाजी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, हमने दिल्ली की जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी फैसला आएगा उन्हें मंजूर होगा।

दिल्ली का फैसला हमें मंजूर- अलका लांबा

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि हमने जनता के बीच रहकर, जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। अब दिल्ली जो भी फैसला लेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे। लेकिन कांग्रेस तब तक जनता का साथ नहीं छोड़ेगी, जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक समस्याएं हल नहीं हो जातीं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (8 फरवरी) को होने जा रहा है। कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होने वाला है। बता दें कि, 5 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इस बार दिल्ली में 60.42 परसेंट मतदान हुआ। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 66.25 परसेंट वोटिंग हुई। वहीं, साउथ ईस्ट दिल्ली 56.16 परसेंट के साथ सबसे पीछे रहा। अब बात करें एग्जिट पोल की तो ज्यादातर सर्वे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही हैं। आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने की संभावना जताई गई।

कहां कितनी वोटिंग?

सेंट्रल दिल्ली- 59.01%

ईस्ट दिल्ली- 62.37%

नई दिल्ली- 57.13%

नॉर्थ दिल्ली- 59.55%

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 66.25%

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 60.70%

शाहदरा- 63.94%

साउथ दिल्ली- 58.16%

साउथ-ईस्ट दिल्ली- 56.16%

साउथ-वेस्ट दिल्ली- 61.07%

वेस्ट दिल्ली- 60.76%

Created On :   8 Feb 2025 9:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story