Chandrapur News: प्रोएक्टिव अबेकस नेशनल कॉम्पिटिशन में चंद्रपुर का चैतन्य देश में प्रथम

प्रोएक्टिव अबेकस नेशनल कॉम्पिटिशन में चंद्रपुर का चैतन्य देश में प्रथम
  • 100 में से 100 अंक प्राप्त किए
  • ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और साइकिल देकर सम्मानित किया

Chandrapur News प्रोएक्टिव अबेकस नेशनल कॉम्पिटिशन में चंद्रपुर के चैतन्य गणेश धकाते ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चंद्रपुर का नाम देशभर में रोशन किया है। प्रोएक्टिव अबेकस द्वारा कोल्हापुर में नेशनल कॉम्पिटिशन 24-25 का आयोजन किया गया था जिसमें 13 राज्यों के 2500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

शहर के सेंट माइकल स्कूल में चौथीं कक्षा में पढ़ने वाले चैतन्य गणेश धकाते ने भी प्रोएक्टिव अबेकस नेशनल कॉम्पिटिशन में भाग लिया। परीक्षा का प्रारूप 6 मिनट में 100 गणित के सवाल हल करना था। चैतन्य ने 5 मिनट और 28 सेकंड में 100 गणित के सवाल हल करके 100 में से 100 अंक लेकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसे पुरस्कार में ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और साइकिल देकर सम्मानित किया गया।

चैतन्य ब्रेन-पॉवर प्रोएक्टिव अबेकस, चंद्रपुर में धीरज बक्षी व निर्जरा बक्षी के मार्गदर्शन में शिक्षा ले रहा है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकांे को दिया है। देश में शहर का नाम रोशन करने पर उसका अभिनंदन और सत्कार किया जा रहा है। वहीं स्कूल के मुख्याध्यापक व शिक्षकों ने उसे आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी है।

Created On :   7 Feb 2025 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story