- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
- /
- सुरेंद्र भारद्वाज की जीवनी, जानिए...
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सुरेंद्र भारद्वाज की जीवनी, जानिए दिल्ली की बिजवासन सीट से चुनाव लड़े रहे सुरेंद्र भारद्वाज कौन है?

- 2020 में आप के भूपिंदर सिंह की जीत हुई
- 2015 में आप के देविंदर सहरावत ने चुनाव जीता था
- बीजेपी और आप के बीच कड़ा मुकाबला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में चुनावी प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने चुनाव को और अधिक रोचक बना दिया है।
बिजवासन से आप पार्टी की ओर से सुरेंद्र भारद्वाज चुनावी मैदान में है। बीजेपी की ओर से कैलाश गहलोत, कांग्रेस की तरफ से कोल देविंदर कुमार सेहरावत और बीएसपी से कमल सिंह चुनावी जंग में उतरे हुए है।
बिजवासन सीट से 47 वर्षीय आप प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज के पिता का नाम जे पी भारद्वाज है। उनका आवास RZ G-806 BHAGAT SINGH MARG, RAJ NAGAR-II, PALAM COLONY,नई दिल्ली है। उनकी पत्नी का नाम पूनम भारद्वाज है। सुरेंद्र भारद्वाज के पास कैश इन हैंड 24 हजार पांच सौ रुपए है।
सुरेंद्र भारद्वाज एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ राजनीतिक है। उनकी पत्नी भी राजनीतिक है। पति पत्नी दोनों बिजनस भी करते है। उनकी आय का साधन स्वयं का बिजनस है। उनकी शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने एलएलबी मोनाद यूनिवर्सिटी हापुड़ उत्तरप्रदेश से की है।बिजवासन सीट से पिछले दो चुनाव 2020 में आप के भूपिंदर सिंह और 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के देविंदर सहरावत ने चुनाव जीता था।
Created On :   22 Jan 2025 12:43 PM IST