Delhi CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में इतने डिप्टी सीएम होंगे शामिल, लिस्ट में एनडीए शासित राज्यों के उपमुख्यमंत्री का भी नाम

- शपथग्रहण समारोह कल
- एनडीए के दिग्गज नेता लेंगे हिस्सा
- आज होगा सीएम के नाम का एलान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का एलान बुधवार (19 फरवरी) शाम को होने जा रहा है। शपथग्रहण समारोह 20 फरवरी को दोपहर 12:35 पर होगा। कार्यक्रम के लिए गेस्ट की लिस्ट भी आ गई है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार के 20 डिप्टी सीएम को आमंत्रित किया है। आपको बता दें कि, कल रामलीला मैदान में सीएम अपनी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। शपथग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं।
समारोह की गेस्ट लिस्ट
सीएम शपथग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश से केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, मध्य प्रदेश से राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, महाराष्ट्र से एकनाथ शिंदे और अजित पवार, राजस्थान से दिव्या कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, छत्तीसगढ़ से अरुण साव और विजय शर्मा हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस लिस्ट में ओडिशा से प्रवती परिदा और कनकवर्धन सिंह, अरुणाचल प्रदेश से चौना मेन, आंध्र प्रदेश से पवन कल्याण, बिहार से विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी का नाम भी शामिल है। साथ ही, प्रेस्टोन त्यनसोंग और नर्तियांग के विधायक संगियावभालंग धर, नागालैंड से टीआर जेलियांग और यानथुंगो पैटन को भी आमंत्रित किया गया है।
कितने तरह के स्टेज हुए हैं तैयार?
शपथ ग्रहण समारोह में तीन तरह के स्टेज तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच पर पीएम मोदी, उप राज्यपाल वीके सक्सेना के साथ तय किए गए मुख्यमंत्री और उनका मंत्रीमडल मौजूद होगा। वहीं, दूसरे मंच पर धर्मगुरू और विशिष्ट गेस्ट मौजूद होंगे। इसके बाद तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार शामिल होंगे। कैलाश खेर की प्रस्तुति देने की बात हो रही है।
Created On :   19 Feb 2025 5:02 PM IST