- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
- /
- पुनरदीप सिंह साहनी की जीवनी, जानिए...
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: पुनरदीप सिंह साहनी की जीवनी, जानिए दिल्ली की चांदनी चौक से चुनाव लड़ रहे पुनरदीप सिंह साहनी कौन हैं?

- 2020 में आप के प्रहलाद सिंह साहनी ने चुनाव जीता
- 2015 में आप की अलका लांबा ने चुनाव जीता था
- आप और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में चुनावी प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट से 07 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने चुनाव को और अधिक रोचक बना दिया है।
चांदनी चौक से आप पार्टी की ओर से पुनरदीप सिंह साहनी सैबी चुनावी मैदान में है। बीजेपी की ओर से सतीश जैन, कांग्रेस की तरफ से मुदीत अग्रवाल और बीएसपी से काली चरण चुनावी जंग में उतरे हुए है।
चांदनी चौक सीट से 44 वर्षीय आप प्रत्याशी पुनरदीप सिंह साहनी के पिता का नामपरलाद सिंह साहनी है। उनका आवास 1,B, अशोका अपार्टमेंट , 7 राजपुर रोड ,सिविल लाईन, नई दिल्ली है। उनकी पत्नी का नाम रूची चावला है।
पुनरदीप सिंह साहनी के पास कैश इन हैंड करीब 18 हजार रुपए है। पुनरदीप सिंह साहनी एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ एक व्यवसायी है। उनकी पत्नी गृहिणी है। उनकी आय का साधन बिजनस, रेंट और ब्याज है। उनकी शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने इग्नू से बीकॉम की है।
चांदनी चौक सीट से पिछले दो चुनाव आम आदमी पार्टी ने ही जीते। 2020 में आप के प्रहलाद सिंह साहनी और 2015 के विधानसभा चुनाव में आप की अलका लांबा ने चुनाव जीता था।
Created On :   22 Jan 2025 5:26 PM IST