इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ में ट्रक दुर्घटना में 16 लोगों की मौत

- इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ में ट्रक दुर्घटना में 16 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पश्चिमी पापुआ में बुधवार को एक ट्रक दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रांत के मनोकवारी जिले में खोज और बचाव कार्यालय के एक प्रेस अधिकारी मुहम्मद खैरुल बस्यार ने इसकी जानकारी दी है।अधिकारी ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार तड़के करीब तीन बजे हुई जब 29 लोगों को ले जा रहा ट्रक पेंगुनुनगन अरफाक जिले के मिन्याम्बो उप जिले में एक ढलान वाली सड़क से गुजर रहा था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खैरुल के हवाले से बताया, ट्रक सड़क के किनारे एक पहाड़ी से टकरा गया, जिसमें 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य की अस्पताल में मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।अधिकारी के अनुसार दुर्घटना में सात अन्य बाल-बाल बचे।
आईएएनएस
Created On :   13 April 2022 2:31 PM IST