Maharashtra violent clashes: महाराष्ट्र के अकोला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, वाहन को किया आग के हवाले, कई घायल

महाराष्ट्र के अकोला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, वाहन को किया आग के हवाले, कई घायल
  • महाराष्ट्र के अकोला से सामने आई बड़ी खबर
  • दो गुटों के बीच पुलिस मुखबिरी के शक में हुई हिंसक झड़प
  • 6 लोग हुए घायल जिनमें एक की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के अकोला में सोमवार को दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। मामला जिले के बालापुर तालुका के हटरुन गांव का है। यहां दो समूहों के बीच किसी बाद को लेकर विवाद हो गया, जो कि इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच पथराव हो गया। इस दौरान एक वाहन में आग लगा दी गई। इस हिंसा में 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा इलाके में शांति कायम रखने और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

इस मुद्दे पर शुरू हुई बहस और झड़प

दरअसल, शुल्क देने के मुद्दे पर दोनों समूहों के बीच विवाद शुरू हुआ था। बहस के बाद दोनों गुट एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। इस दौरान बड़े पैमाने पथराव भी हुआ। एक समूह दूसरे समूह से भिड़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक गुट को दूसरे गुट पर पुलिस के मुखबिर होने का शक था।

छह लोग हुए घायल

इस हिंसक झड़प में छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों समूहों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इन सभी घायलों का अकोला जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हथरून गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल हुए लोगों में से एक की हालत बेहद गंभीर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक समूह के कुछ लोगों ने दूसरे समूह पर इस शक में हमला कर दिया कि उन्होंने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद दोनों समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई।

Created On :   18 Feb 2025 1:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story