सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स की मंगेतर हैं बेहद खूबसूरत, देखें कपल की फोटोज

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहद निराशाजनक रहा है। लेकिन इस खराब सीजन के बीच में फ्रेंचाईजी के लिए कई नए खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। इन खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का नाम भी शामिल है।

फिलिप्स ने अपने बल्ले, गेंद और फिल्डिंग तीनों से टीम अहम योगदान दिया है। लेकिन आज हम आपको फिलिप्स के प्रोफेशनल लाइफ की नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और उनकी मंगेतर के बारे में बताने वाले हैं।

न्यूजीलैंड और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले ग्लेन फिलिप्स की मंगेतर का नाम केट विक्टोरिया है। दोनों पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे और पिछले साल सगाई की थी।

फिलिप्स ने अपने गर्लफ्रेंड केट विक्टोरिया को पहाड़ों पर प्रपोज किया। जिसकी फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी और लिखा था कि "हां, उन्होंने हां कहा..."

ग्लेन फिलिप्स ने साल 2017 में न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जिसके बाद से फिलिप्स टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड से सबसे तेज शतक लगाया है।

इसके अलावा फिलिप्स बारे में एक मजेदार बात यह भी है कि वो बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फिल्डिंग के अलावा विकेटकीपिंग भी करते हैं। इसके साथ ही फिलिप्स दाएं और बाएं दोनों हाथों से बल्लेबाजी कर लेते हैं।

Created On :   15 May 2023 6:45 PM IST