न्यूजीलैंड के खिलाड़ी खाएंगे दलिया, भारत के प्लेयर्स को मिलेगी बाजरे की रोटी और चिकन, नहीं मिलेगा झारखंड का ट्रेडिशनल धुस्का

- खिलाड़ियों को सर्विस देने वाले 50 लोंगो का स्टाफ 5 दिन पहले से क्वारैंटाइन पर
- बाजरे की रोटी
- ग्रिल्ड चिकन
- हंगेरियन लैंब स्टू का लेंगे जायका
- होटल रेडिसन ब्लू में दोनों टीमों की रुकने की व्यवस्था की गई है
डिजिटल डेस्क, रांची। भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के झारखंड स्पोर्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीम के खिलाड़ी आज ही रांची पहुंच जाएंगे। वहीं होटल रेडिसन ब्लू में दोनों टीमों की रुकने की व्यवस्था की गई है।
रांची के होटल प्रबंधन ने दोनों टीमों के लिए डिनर, ब्रेक फास्ट और लंच को लेकर विशेष तैयारी की है। मैच वाले दिन स्टेडियम में ही डिनर परोसा जाएगा। बीसीसीआई की ओर से भेजी गई डाइट चार्ट के अनुसार- इस बार खिलाड़ियों के मेन्यू में झारखंड का कोई भी व्यंजन नहीं रहेगा। झारखंडी धुस्का, जो यहां की काफी मशहूर डिश है। यह कचौड़ी जैसा होता है, जो चावल से बनता है। यहां आने वाले मेहमानों को ये जरूर परोसा जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आपको बता दे दो साल पहले अंतररष्ट्रीय मैंच में इसे परोसा गया था।
बाजरे की रोटी, ग्रिल्ड चिकन, हंगेरियन लैंब स्टू का लेंगे जायका
इंडियन टीम को डिनर में ज्वार-बाजरे की रोटी, ग्रिल्ड चिकन, गोवन फिश करी, मिक्स सब्जी, चावल-दाल और न्यूजीलैंड की टीम को हंगेरियन लैंब स्टू, बुके दी लेग्युम, रोस्टेड मिक्स वेज, ग्लूटेन फ्री मल्टीग्रेन ब्रेड और चावल दिए जाएंगे। ब्रेक फास्ट में बेक्ड बींस, दलिया, लेग्युम, रेशेदार खाना, जूस आदि मिलेंगे। स्नैक्स में खिलाड़ियों को फ्रूट्स और मिल्क प्रोडक्ट्स दिए जाएंगे।
रेडिसन ब्लू के हेड शेफ रामचंद्र उरांव ने बताया, "खिलाड़ियों को सर्व करने के लिए दिल्ली से ग्लूटेन फ्री ब्रेड और कोलकाता से ग्रीक योगर्ट, पोर्ट मिल्क, आमंड मिल्क, इंपोर्टेड चीज, एडम ब्री मंगाए गए हैं। सभी रेसिपी मसाला और शुगर फ्री होंगे।
आम लोगों के लिए बंद रहेगा रेस्त्रां
रेडिशन ब्लू होटल के मैनेजर देवेश ने बताया, "अगले तीन दिनों तक होटल का रेस्त्रां आम लोगों के लिए बंद होगा। खिलाड़ियों के जाने के बाद 20 नवंबर की दोपहर से इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा। प्लेयर्स के अलावा अन्य जो लोग ठहरे हुए हैं उनकी एंट्री और एग्जिट की अलग व्यवस्था की गई है।
सर्विस देने वाले 50 लोंगो का स्टाफ 5 दिन पहले से क्वारैंटाइन
खिलाड़ियों को सर्विस देने वाले 50 लोंगो का स्टाफ 5 दिन पहले से क्वारैंटाइन है तथा प्लेयर्स के आने के बाद ही क्वारैंटाइन से बाहर आएंगे और टीम के होटल से रवाना होने के बाद ही ये अपने घर वापस जा सकेंगे। होटल में खिलाड़ी भी बायो बबल में रहेंगे। होटल की लॉबी एरिया, स्विमिंग पूल सिर्फ प्लेयर्स के लिए होंगे।
Created On :   18 Nov 2021 4:08 PM IST