PBKS vs MI Updates: बेकार गया आशुतोष शर्मा का ताबड़तोड़ अर्धशतक, रोमांचक मुकाबले में 9 रनों से जीती मुंबई इंडियंस

बेकार गया आशुतोष शर्मा का ताबड़तोड़ अर्धशतक, रोमांचक मुकाबले में 9 रनों से जीती मुंबई इंडियंस
  • अपना सातवां मैच खेले रही है दोनों टीमें
  • दोनों टीमों को मिली है केवल दो जीत
  • दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का धमाकेदार आगाज हो गया है। पिछले तीन हफ्तों में फैंस को हर एक दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में आज सीजन के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं। मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स को उनके होम ग्राउंड पर 9 रनों से करीबी हार थमाकर सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की इस जीत में सूर्यकुमार यादव (78 रन), जसप्रीत बुमराह (3 विकेट) और जेराल्ड कोएट्जी (3 विकेट) ने अहम भूमिका निभाई। जबकि पंजाब किंग्स के लिए युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा (61 रन) का ताबड़तोड़ अर्धशतक बेकार गया।

सूर्यकुमार यादव ने लगाई धमाकेदार फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इनफॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन (8 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने शानदार साझेदारी निभाकर टीम को सौ रनों के करीब पहुंचाया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया। हालांकि, पिछले मैच के शतकवीर रोहित शर्मा (36 रन) सेट होने के बाद पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर आक्रमक बल्लेबाजी जारी रखी। लेकिन सूर्यकुमार यादव (78 रन) और कप्तान हार्दिक पांड्या अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की कोशिश में पवेलियन लौट गए। हालांकि, तिलक वर्मा (नाबाद 34 रन) और टिम डेविड (14 रन) ने अंतिम ओवरों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। अंत में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 192 रनों का बड़ा टोटल खड़ा किया। पंजाब किंंग्स की ओर से कप्तान सैम करन और हर्षल पटेल ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट चटकाए।

आशुतोष शर्मा की ताबड़तोड़ पारी गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक रही है। जसप्रीत बुमराह और जेराल्ड कोएट्जी की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने नई गेंद के साथ पंजाब के टॉप ऑर्डर को तहस-नसह कर दिया। कप्तान सैम करन (6 रन), प्रभसिमरन सिंह (0 रन), राइली रूसो (1 रन) और लियम लिविंगस्टोन (1 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए। जबकि इम्पैक्ट प्लेयर हरप्रीत भाटिया (13 रन) और जितेश शर्मा (9 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके। सभी बल्लेबाजों के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद एक बार फिर से शशांक सिंह ने आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर टीम की पारी संभाली। हालांकि, अच्छी पारी खेल शशांक सिंह (41 रन) भी पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए आईपीएल में पहला अर्धशतक ठोककर पंजाब किंग्स की मुकाबले में वापसी करा दी। लेकिन आशुतोष शर्मा (61 रन) और हरप्रीत ब्रार (21 रन) के पवेलियन लौटने के बाद पंजाब किंग्स की टीम महज 19.1 ओवरों में 183 रनों पर सिमट गई। मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह और जेराल्ड कोएट्जी ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट हासिल किए।

Live Updates

  • 18 April 2024 4:23 PM GMT

    बिना खाता खोले पवेलियन लौटे प्रभसिमरन

    पारी के पहले ही ओवर में जेराल्ड कोएट्जी ने पंजाब किंग्स को बड़ा झटका देते हुए प्रभसिमरन सिंह पवेलियन का रास्ता दिखाया। प्रभसिमरन सिंह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 12 रन है।

  • 18 April 2024 3:58 PM GMT

    मुंबई ने पंजाब को दिया 193 रनों का बड़ा लक्ष्य

    सूर्यकुमार यादव (78 रन) सहित रोहित शर्मा (36 रन) और तिलक वर्मा (नाबाद 34 रन) की अच्छी पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट गवांकर 192 रनों का बड़ा टोटल खड़ा किया। पंजाब किंग्स के सामने अपने होम ग्राउंड पर 193 रनों का बड़ा लक्ष्य है। 

  • 18 April 2024 3:56 PM GMT

    हर्षल ने डेविड और शेफर्ड को भेजा पवेलियन

    पारी के आखिरी ओवर में हर्षल पटेल ने शानदाल गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को दो सौ रनों तक नहीं पहुंचने दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन का रास्ता दिखाया और महज 7 रन दिए। इसकी बदौलत मुंबई इंडियंस की पारी 192 रनों पर ही रूक गई।

  • 18 April 2024 3:42 PM GMT

    हर्षल पटेल ने हार्दिक पांड्या को भेजा पवेलियन

    सूर्यकुमार यादव के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान हार्दिक पांड्या एक छक्का लगाने के बाद सस्ते में पवेलियन लौट गए। हार्दिक 10 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर बड़ा शॉर्ट खेलने की कोशिश में हरप्रीत ब्रार के हाथों कैच थमा बैठे। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 18 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 167 रन है।

  • 18 April 2024 3:38 PM GMT

    डेढ़ सौ रनों के पार पहुंची मुंबई इंडियंस

    सूर्यकुमार यादव के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान हार्दिक पांड्या ने विपक्षी कप्तान की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाकर टीम के स्कोर को डेढ़ सौ रनों के पार पहुंचाया। इस समय मुंंबई इंडियंस का स्कोर 17 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 156 रन है।

  • 18 April 2024 3:36 PM GMT

    धमाकेदार पारी खेल पवेलियन लौटे सूर्या

    तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने महज 53 गेंदों में 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। लेकिन अपने पिछले ओवर में रोहित शर्मा को पवेलियन भेजने वाले कप्तान सैम करन ने उनकी पारी को खत्म किया। सूर्या की शानदार पारी को खत्म करने के लिए प्रभसिमरन सिंह ने एक लाजवाब कैच लपका। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 17 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 156 रन है।

  • 18 April 2024 3:04 PM GMT

    सैम करन ने रोहित शर्मा को भेजा पवेलियन

    अपने पहले ओवर में किफायती सबित होने वाले कप्तान सैम करन ने दूसरे ओवर में सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित शर्मा 36 रन बनाकर स्लोअर बॉल पर हरप्रीत ब्रार के हाथों कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 12 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 101 रन है।

  • 18 April 2024 2:59 PM GMT

    सूर्यकुमार यादव ने लगाया धमाकेदार अर्धशतक

    पिछले मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौटने वाले सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में धमाकेदार वापसी करते हुए महज 34 गेंदों में धमाकेदार अर्धशतक ठोक दिया। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 11 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 96 रन है।

  • 18 April 2024 2:31 PM GMT

    पावरप्ले में पचास रनों के पार पहुंची मुंबई इंडियंस

    ईशान किशन के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने टीम की पारी संभालते हुए पावरप्ले में टीम के स्कोर को पचास रनों के पार पहुंचाया। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर पावरप्ले के बाद 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन है।

  • 18 April 2024 2:17 PM GMT

    कगिसो रबाडा ने ईशान किशन को भेजा पवेलियन

    इस मुकाबले में अपनी पहली ही गेंद पर कगिसो रबाडा ने ईशान किशन को पवेलियन का रास्ता दिखाकर मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। ईशान 8 रन के निजी स्कोर पर एक शॉर्ट बॉल को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने की कोशिश में हरप्रीत ब्रार को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 27 रन है।

Created On :   18 April 2024 1:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story