Women's T20 World Cup: लीग मैच के चौथे मुकाबले में कीवी टीम ने 58 रनों से दर्ज की जीत, 102 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

लीग मैच के चौथे मुकाबले में कीवी टीम ने 58 रनों से दर्ज की जीत, 102 रनों पर सिमटी टीम इंडिया
  • विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ लीग मैच का चौथा मुकाबला
  • 102 रनों पर सिमटी टीम इंडिया
  • मुकाबले में कीवी टीम ने 58 रनों से दर्ज की जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को 58 रनों से मात दी है। विश्व कप के लीग मैच के चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करन उतरी सोफी डिवाइन की कप्तानी वाली टीम ने भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था। टारगेट का पीछा करती हुई टीम इंडिया 102 रनों पर सिमट गई। मुकाबले में भारतीय टीम की हार की मुख्य वजह किसी भी विकेट पर अच्छी पार्टनरशिप न हो पाना माना जा रहा है।

टूर्नामेंट के लीग मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में कीवी टीम ने एक अच्छी शुरुआत की थी। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे। पारी की शुरुआत में सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर की कमाल की साझेदारी के बदौलत टीम ने महज 3 ओवरों में 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। इस दौरान टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ने 2 विकेट लिए। दूसरी ओर अरुंधति रेड्डी और आशा शोभना ने एक-एक विकेट झटकाए।

आखिर के 5 ओवरों में सोफी ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

मुकाबले की पहली पारी में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेवाइन ने कमाल की पारी को अंजाम दिया। उनकी 36 गेंदों में 57 रनों की अर्धशतकीय पारी ने टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। पॉवर-प्ले खत्म होने के तक टीम 15 ओवरो में महज 109 रन जोड़ पाई थी। लेकिन इसके बाद टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने का बेड़ा कप्तान सोफी ने उठाया और अंतिम के 5 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड से नवाजा गया।

102 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 102 रनों पर सिमट गई। मुकाबले में टीम इंडिया शुरूआत से ही खराब फॉर्म में चल रही थी। 50 रनों के भीतर टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज पवेलियन रवाना हो चुके थे। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में उतरी जेमिमा रोड्रीगेज और ऋचा घोष ने क्रमशः 13 और 12 रन बनाए और आउट हो गई। आपको बता दें, कीवी गेंदबाजों के सामने 75 के स्कोर तक आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट चुकी थी। भारत ने बाकी के 5 विकेट अगले 27 रन के भीतर गंवा दिए थे।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन

Live Updates

  • 4 Oct 2024 3:38 PM GMT

    पारी की लास्ट ओवर में कप्तान सोफी डेवाइन ने पूरा किया अपना अर्धशतक

    भारत और न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पारी की लास्ट ओवर की शुरुआत हो चुकी है। इस वक्त क्रीज पर न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेवाइन और मैडी ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए घातक माने जाने वाली सोफी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 

  • 4 Oct 2024 3:34 PM GMT

    रेणुका ने भारत की झोली में डाली एक और सफलता

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रेणुका ठाकुर सिंह ने भारत की झोली में एक और सफलता डाल दी है। रेणुका ने 18.4 ओवरों में कीवी बल्लेबाज ब्रूक हॉलिडे को स्मृति मंदाना के हाथों आउट करा दिया। हॉलिडे ने 12 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली थी। 

  • 4 Oct 2024 3:14 PM GMT

    न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मुकाबले में रेणुका ठाकुर ने 14.2 ओवर में अमेलिया केर को पवेलियन रवाना कर न्यूजीलैंड को एक और झटका दे दिया है। रेणुका ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर अमेलिया को पूजा वस्त्राकर के हाथों आउट करा दिया। अमेलिया ने 22 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली थी।

  • 4 Oct 2024 2:49 PM GMT

    न्यूजीलैंड की दोनों सलामी बल्लेबाज लौटी पवेलियन

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर और सूजी बेट्स की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी थी। महज 10 ओवरों में टीम का स्कोर 70 रनों के पार पहुंच गया। इसमें सूजी बेट्स की 27 और जॉर्जिया प्लिमर की 34 रनों की पारी ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ओपनिंग प्लेयर्स के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान सोफी डेवाइन और अमेलिया केर क्रीज पर उतरी हैं।

  • 4 Oct 2024 2:42 PM GMT

    आशा शोभाना ने दिलाया भारत को एक और विकेट

    न्यूजीलैंड की ओर से ओपनिंग करने उतरी जॉर्जिया प्लिमर भारतीय गेंदबाज आशा शोभाना की गेंद पर आउट हो गई। प्लिमर ने 9वें ओवर की पहली गेंद को हवा में उछाला लेकिन गेंद सीधा भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंदाना के हाथों में जा गिरा। 

  • 4 Oct 2024 2:38 PM GMT

    भारत को मिली पहली सफलता

    न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स 24 गेंदों में 27 रन बनाकर लौंटी पवेलियन। अरुंधती रेड्डी की गेंद पर सूजी बेट्स ने गेंद को हवा में उछाला, लेकिन गेंद सीधा श्रेयांका पाटिल के हाथों में जा गिरी। 

  • 4 Oct 2024 2:29 PM GMT

    पॉवर-प्ले खत्म होने तक कीवी टीम ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में पॉवर-प्ले खत्म हो गया है। पॉवर-प्ले खत्म होने तक कीवी टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करने उतरी जॉर्जिया प्लिमर और सूजी बेट्स ने कमाल की साझेदारी की और 55 रन बोर्ड पर जड़े।  

  • 4 Oct 2024 2:18 PM GMT

    बाल-बाल बची जॉर्जिया

    न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर रेनुका की ओवर की तीसरी गेंद पर आउट होने से बाल-बाल बचीं। 

  • 4 Oct 2024 2:16 PM GMT

    न्यूजीलैंड का तीसरे ओवर की हुई समाप्ति

    न्यूजीलैंड की ओर से बल्लेबाजी करने उतरी जॉर्जिया प्लिमर ने तीसरे ओवर में बल्ले का शानदार प्रदर्शन दिखाया। दिप्ती की ओवर में पहले जड़ा शानदार चौका। इसके बाद आखिरी गेंद पर लगाया जोरदार छक्का।

  • 4 Oct 2024 2:02 PM GMT

    दूसरे ओवर में रेनुका ने की शानदार गेंदबाजी

    दूसरे ओवर में भारतीय गेंदबाज रेनुका सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। जिसकी वजह से कीवी टीम इस ओवर में महज 4 रन बना पाई।

Created On :   4 Oct 2024 1:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story