शहडोल: रात भर बाहर रहने का कारण पूछा तो पत्नी को किया आग के हवाले

रात भर बाहर रहने का कारण पूछा तो पत्नी को किया आग के हवाले
  • गंभीर घायल महिला अस्पताल में भर्ती
  • पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर घटना हुई है।
  • अस्पताल से तहरीर आने के बाद पति के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क,शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरुका में एक युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट करते हुए आग के हवाले कर दिया। पत्नी का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति से रात भर बाहर रहने का कारण पूछ लिया था।

गंभीर रूप से झुलसी जिला चिकित्सालय में भर्ती 30 वर्षीय महिला दीपा बैगा ने पुलिस को बताया कि उसका पति जयलाल बैगा बीती रात घर नहीं आया। मोबाइल लगाया तो बंद था। वह रात भर परेशान रही।

सुबह जब जयलाल घर लौटा तो रात में घर न आने की वजह पूछते ही वह गुस्सा हो उठा और मारपीट करने लगा और उसकी साड़ी में माचिस से आग लगा दिया। आग से घिरी वह दौडक़र पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसी के घर पहुंची, जहां और लोगों की मदद से आग को बुझाया और गंभीर हालत में अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर घटना हुई है। अस्पताल से तहरीर आने के बाद पति के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

Created On :   23 Aug 2024 1:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story