- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- पार्टी परमिट की बस में सवारियां,...
Shahdol News: पार्टी परमिट की बस में सवारियां, शर्तों के उल्लंघन पर 10 हजार का जुर्माना

By - Bhaskar Hindi |24 April 2025 6:21 PM IST
- जिले से होकर ऐसी अनेकों बसें निकलती हैं तो परमिट से परे जाकर यात्रियों को ढोते हैं।
- बस को शहडोल से अनूपपुर के आगे तक पार्टी परमिट जारी है
Shahdol News: बस संचालकों द्वारा परमिट नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालन किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब पार्टी की परमिट धारी बस द्वारा सवारियां ढोने का कार्य किया जा रहा था।
शहडोल से गुजर रही बस क्रमांक एमपी 52 जेडए 3227 को रोककर यातायात विभाग ने पड़ताल की तो पता चला इस बस को शहडोल से अनूपपुर के आगे तक पार्टी परमिट जारी है, लेकिन उसमें सवारियां बैठी मिलीं। बस में डिंडौरी, मंडला, नागपुर व्हाया अनूपपुर, राजेंद्रग्राम लिखा गया था।
यातायात डीएएपी मुकेश दीक्षित ने बताया कि परमिट शर्तों का उल्लंघन पर बस संचालक 10 हजार रुपए का शमन शुक्ल कैशलेस जमा कराया गया। गौरतलब है कि जिले से होकर ऐसी अनेकों बसें निकलती हैं तो परमिट से परे जाकर यात्रियों को ढोते हैं।
Created On :   24 April 2025 6:21 PM IST
Next Story