- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- शपथ दिलाने तक सीमित स्वच्छता अभियान
Shahdol News: शपथ दिलाने तक सीमित स्वच्छता अभियान

- शहर में मुख्य सडक़ों से ही नहीं हटा कचरा
- नागरिकों ने बताया कि खाली प्लॉट को कचरे के ढेर में तब्दील कर दिया है।
- स्वच्छता अभियान लोगों को शपथ दिलाने तक सीमित रह गया है
Shahdol News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के बीच शहर में कई स्थान ऐसे हैं, जहां मुख्य मार्ग पर ही कचरे का अंबार है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और आसपास के माहौल को स्वच्छ रखना है।
वार्डवासियों का कहना है कि सफाई को लेकर बरती जा रही लापरवाही का आलम यह है कि स्वच्छता अभियान लोगों को शपथ दिलाने तक सीमित रह गया है।
डिग्री कॉलेज हॉस्टल तिराहा
सडक़ किनारे कचरे के अंबार की यह तस्वीर डिग्री कॉलेज तिराहा पर मुख्य मार्ग किनारे की है। आसपास के रहवासियों ने बताया कि कचरे का समय पर उठाव नहीं होने के कारण यहां ढेर लगे रहना आम बात है।
वार्ड 23 शर्मा कॉलोनी के समीप
आबादी के बीच मुख्य मार्ग किनारे कचरे के अंबार की यह तस्वीर वार्ड क्रमांक 23 में शर्मा कॉलोनी मुख्य द्वार की है। नागरिकों ने बताया कि खाली प्लॉट को कचरे के ढेर में तब्दील कर दिया है। यहां मच्छर पनपने व गंदगी के कारण परेशानी हो रही है।
Created On :   1 Oct 2024 2:37 PM IST