Shahdol News: कथा भोज से फूड प्वाइजिंग का शिकार हुआ परिवार, महिला की मौत, पति और ससुर की हालत गंभीर

कथा भोज से फूड प्वाइजिंग का शिकार हुआ परिवार, महिला की मौत, पति और ससुर की हालत गंभीर
  • कथा भोज से फूड प्वाइजिंग का शिकार हुआ परिवार
  • महिला की मौत, पति और ससुर की हालत गंभीर

Shahdol News: ब्यौहारी के छतौनी गांव में विक्रम सिंह का परिवार भाई के घर पर कथा उपरांत भोज में शामिल हुआ। खाना खाने के बाद रात में घर लौटते ही अचानक तीनों की तबियत बिगड़ गई। विक्रम सिंह उनकी पत्नी अंजू सिंह और पिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी लाया गया तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही अंजू सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। विक्रम सिंह और पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्यौहारी उप निरीक्षक मोहन लाल पड़वार ने बताया कि डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत की बात कही है। हालांकि मामले में आगे की जांच के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद वास्तविक कारण का पता चलेगा।

Created On :   27 Jan 2025 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story