- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- तेंदुए की गांव में घुसपैठ से...
सिवनी: तेंदुए की गांव में घुसपैठ से ग्रामीणों में दहशत

- पिछले एक माह से बनी समस्या, नहीं हो रही कार्रवाई
- ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए की दशहत के कारण रात में नींंद उड़ गई है।
- रात में घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है।
डिजिटल डेस्क,सिवनी। वन विकास निगम के बेहरई रेंज के मऊ से सटे आसपास के गांवों मेें पिछले एक माह से तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत है। स्थिति यह है कि आए दिन तेंदुआ गांव में आ घुसता है। अभी तक कई बकरियों और मवेशियों के बछड़ों का वह शिकार कर चुका है।
ग्रामीणों को डर है कि वह किसी इंसान की जान न ले ले। उनके अनुसार शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
रात में आता है तेंदुआ
मऊ ग्राम के पीपरटोला गांव के रहने वाले बेनीराम पारधी, आनंद सोनी, नेतराम सरयाम, श्रीराम ठाकुर आदि ने बताया कि तेंदुआ अक्सर रात में आता है। घर के पास बंधी बकरियों को वह शिकार करता है। कई बार तो कच्चे मकानों के ऊपर चढक़र वह खपरे भी गिरा चुका है।
तेंदुआ के बार-बार आने से पूरे गांव में दहशत है। इसके अलावा सगरटोला, बीजाटोला, हेट्टीटोला गांव में भी यही समस्या है।
रात में नींद हो गई खराब
ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए की दशहत के कारण रात में नींंद उड़ गई है। रात जरा सी आहट आने पर नींद खुल जाती है। रात में घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। वहीं खेत की ओर जाने में भी ग्रामीण कतरा रहे हैं।
Created On :   26 Jun 2024 4:49 PM IST