- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- खेत में कर रहा था गांजे की खेती, 72...
Seoni News: खेत में कर रहा था गांजे की खेती, 72 पौधे जब्त

By - Bhaskar Hindi |7 April 2025 1:09 PM IST
- खेत में गांजे के कुल 72 हरे भरे पौधे जिनका वजन 4 किलो 120 ग्राम को जब्त किया गया।
- खेत पहुंचे तो मक्के की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती मिली।
Seoni News: छपारा पुलिस ने खेत में दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भीमगढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम सालीवाड़ा निवासी मन्नु उइके के खेत पहुंचे तो मक्के की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती मिली।
बताया कि खेत में गांजे के कुल 72 हरे भरे पौधे जिनका वजन 4 किलो 120 ग्राम को जब्त किया गया। आरोपी मन्नू को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसे जेल पहुंचा दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावा एसआई सुक्कूलाल उईके, एएसआई भुजबल सिंह प्रजापति, प्रधान आरक्षक जयेन्द्र बघेल, आरक्षक रवि बहेटवार, रामनरेश कैथवास, राकेश सोनवाने की भूमिका रही।
Created On :   7 April 2025 1:09 PM IST
Next Story