- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- प्रसव के बाद महिला की मौत पर...
सिवनी: प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाए डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही के आरोप

- प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा
- परिजनों ने लगाए डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही के आरोप
डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिला अस्पताल में शनिवार की रात उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। बड़ी संख्या में परिजन और उनके परिचित एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुुंच गई। जानकारी के अनुसार कान्हींवाड़ा के खैरी गांव निवासी फिजा पति इमरान (२३) को १४ मार्च को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर करीब ३ बजे उसने बेटी को जन्म दिया। कुछ ही देर बाद फिजा की हालत बिगड़ गई। देर शाम उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। फिजा के भाई आफताब खान ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण उसकी बहन की मौत हुई है। इस मामले में दोषियों पर एफआईआर दर्ज होना चाहिए। फिजा का एक साल पहले ही विवाह हुआ था। वह सिवनी स्थित काजी मोहल्ले में अपने मायके में रह रही थी।
यह भी पढ़े -रास्ते में वाहन का ईंधन हुआ खत्म, डायल १०० ने समय पर पहुंचाई सहायता
Created On :   17 March 2024 10:05 AM IST