- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- गेहूं खरीदी के भुगतान की कार्रवाई...
Seoni News: गेहूं खरीदी के भुगतान की कार्रवाई धीमी, परेशान हो रहे हैं किसान

- तीन सौ करोड़ का गेहूं खरीदा, पैसा दिया 121 करोड़
- खरीदी केंद्र के बाद गेहूं भंडारण केंद्र में जमा होता है। इसके बाद ही स्वीकृति पत्रक बनाए जाते हैं।
- समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी में हर बार अव्यवस्था के कारण किसान भी परेशान हैं।
Seoni News: जिलेे में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का काम भले ही तेजी से चल रहा है, लेकिन भुगतान की कार्रवाई काफी धीमी है। अब तक 302 करोड़ रुपए का गेहूं खरीद लिया गया लेकिन पैसा मात्र 121 करोड़ ही दिया गया। स्थिति यह है कि किसानों को समय पर पैसा नहीं मिल रहा है। इसके पीछे मूल कारण दस्तावेजों की कार्रवाई धीमी होना बताया जा रहा है।
हालांकि भुगतान की कार्रवाई सहकारी बैंकों के माध्यम से ही होती है। पैसा किसानों के खाते में जाता है। वर्तमान में वैवाहिक सीजन शुरु है। ऐसे में किसानों के सामने भी चिंता सता रही है। उनका कहना है कि मजबूरी में उन्हें साहूकारों से कर्ज लेना पड़ेगा।
गेहूं खरीदी की स्थिति
पंजीयन - 42152
सेलर -10771
खरीदी - 119215.54 एमटी
देय राशि - 309.96 करोड़
दी राशि - 121.95 करोड़
परिवहन - 113407 एमटी
स्लॉट बुक - 633728
कुल केंद्र -78
वेयर हाऊस केंद्र- 66
समिति स्तर केंद्र - 12
स्वीकृति पत्रक बन रहे धीमे
जानकारी के अनुसार खरीदी केंद्र के बाद गेहूं भंडारण केंद्र में जमा होता है। इसके बाद ही स्वीकृति पत्रक बनाए जाते हैं। वर्तमान में वेयर हाऊसों से स्वीकृति पत्रक धीमे बनाए जा रहे हैं। इसके कारण इपीओ जनरेट नहीं हो पाते। यही कारण है कि गेहूं का भुगतान किसानों को समय पर नहीं मिल रहा है। ज्ञात हो कि जिले में अब तक 1.19 लाख एमटी गेहूं की खरीदी हो चुकी है।
व्यापारियों को बेच रहे गेहूं
समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी में हर बार अव्यवस्था के कारण किसान भी परेशान हैं। पिछले साल की तरह कई किसानों ने गेहूं व्यापारियों को बेच दिया है। किसानों का कहना है कि ट्रेक्टर भाड़ा के अलावा दो से तीन दिन तक गेहूं खरीदी केंद्र में तुलाई होते तक इंतजार करना और अलग से केंद्र प्रभारी को पैसा देना इन सभी परेशानियों से बचने के लिए किसान व्यापारियों को गेहूं बेच देता है। किसानों का कहना है कि व्यापारी सीधे उनके खेत या घर से गेहूं का तौल कराकर उठाव कर लेता है। एक या डेढ़ हफ्ते में पैसा भी मिल जाता है।
Created On :   22 April 2025 3:38 PM IST