- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- यहां १५ साल से महिलाएं चला रही...
Seoni News: यहां १५ साल से महिलाएं चला रही पंचायत सरकार, सहजपुरी ग्राम पंचायत में तीन सालों से महिलाएं निर्विरोध निवाचित हो रही

- यहां १५ साल से महिलाएं चला रही पंचायत सरकार
- सहजपुरी ग्राम पंचायत में तीन सालों से महिलाएं निर्विरोध निवाचित हो रही
Seoni News: आज भी जहां कई गांवों में महिलाओं को आगे बढऩे को लेकर बंदिशें हैं तो वहीं एक गांव ऐसा भी जहां १५ सालों से महिलाएं पंचायत चला रही हैं। मामला लखनादौन जनपद की ग्राम पंचायत सहजपुरी का है। यहां पर तीन साल से महिलाओं की सरकार है। खास बात यह है कि हर चुनाव में महिलाएं निर्विरोध चुनी जाती हैं। न वोटिंग का झंझट और ही अन्य कागजी कार्रवाई। पंच से लेकर सरपंच सभी महिलाएं हैं।
तीसरी बार निर्विरोध पंचायत
जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के दौरान तीन बार निर्विरोध महिलाएं पंच और सरपंच चुनी आ रही हैं। पंचायत में ११ वार्ड हैं। वर्तमान में यहां की आबादी करीब १२३० सौ है। इसमें से महिलाओ की संख्या ६२५ जबकि पुरुषों की संख्या ६०५ है। ग्राम पंचायत के सचिव संतलाल डहेरिया का कहना है कि यह अच्छी बात यह है कि पंचायत की कमान महिलाओं के हाथ में है। जो भी निर्णय होते हैं वे महिलाएं लेती हैं।
आजीविका समूह बनाया, मिल रहा रोजगार
सहजपुरी ग्राम पंचायत की सरपंच फूलवती उईके ने बताया कि महिला पंचों के साथ मिलकर आजीविका समूह भी बनाया गया है। इसमें महिलाओं को जोडक़र सिलाई, पापड़ और अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे महिलाओं को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है। खास बात यह है कि महिलाएं भी इसमें जुड़ती जा रही है। पंच भी महिलाओं को रोजगार के लिए जागरुक कर रही हैं। इतना ही नहीं नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है।
ये हैं पंचायत सरकार
ग्राम पंचायत सहजपुरी की महिला सरपंच फूलवती उईके है। जबकि इसके पहले जागवती बाई दो बार निर्विरोध सरपंच रही थी। वर्तमान में पंच सरस्वती, दसिया बाई, साजदा बी, पुष्पा बाई उईके,कांतीबाई चौकसे, यमुनाबाई, संतकुमारी कहार, जमीला बी कुरैशी, केसरबाई मरावी, विमला बाई, रामकली हैं। जब भी पंचायत में कोई नया काम करना है तो सभी की बैठक होती है। इसके बार आवश्यकता के अनुसार निर्णय लिए जाते हैं।
नलजल योजना का भी संचालन
महिलाएं जहां निर्माण कार्यों को कराती हैं तो वहीं गांव की नलजल योजना का भी संचालन कर रही हैं। इसमें बकायदा नलजल के आय का हिराब किताब रखती हैं। बिजली बिल भुगतान व मैंटनेंस का काम भी महिलाओं द्वारा किया जाता है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभी भी पात्रों को मिले इसका ध्यान रखा जाता है। सरपंंच फूलवती का कहना है पंचायत की कमान महिलाओं को मिलना भी एक बड़ी उपलब्धि है। हर निर्णय महिलाएं लेती हैं। पंचायत के हित में काम किए जा रहे हैं।
Created On :   8 March 2025 6:04 PM IST