सिवनी: टाइगर के दीदार के लिए तैयार हो रहा पेंच पार्क, एक से खुलेंगे गेट

टाइगर के दीदार के लिए तैयार हो रहा पेंच पार्क, एक से खुलेंगे गेट

हाल में आए टाइगर गणना के नतीजों के बाद पेंच नेशनल पार्क तीन माह के अंतराल के बाद एक बार फिर पहली अक्टूबर से देशी-विदेशी सैलानियों के लिए खुलने जा रहा है। हाल के दिनों मेें हुई बारिश के बाद अब पेंच नेशनल पार्क में सैलानियों के लिए सडक़ें तैयार की जा रही हैं। वहीं सैलानियों को रिझाने के लिए आगामी दिनों में कई नई शुरुआत की जा सकती हैं। बीते बरस में पेंच नेशनल पार्क में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। जिले में स्थित पेंच नेशनल पार्क अपनी जैव विविधता के लिए अब पूरे देश में पहचाना जाने लगा है।

सडक़ों की हो रही मरम्मत

पेंच नेशलन पार्क अब न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में पहचाना जाने लगा है। जिसका सबूत पिछले साल घूमने आए छह सौ से अधिक विदेशी सैलानी हैं। बीते दिनों आए टाइगर गणना के परिणाम में यहां पर बाघों की संख्या एक सैकड़ा को पार कर गई है। जाहिर है इसका फायदा भी पेंच पार्क को मिलेगा। पार्क में इन दिनों सैलानियों के घूमने के लिए कोर एरिया की सडक़ों की मरम्मत की जा रही है। हाल के दिनों में जिले में अच्छी बारिश हुई है। जिसके कारण कई स्थानों पर सडक़ें बह गईं। जिसके कारण अब इनकी मरम्मत की जा रही है। पार्क क्षेत्र में पक्के निर्माण करने की अनुमति न होने से हर साल सडक़ों को बारिश के बाद तैयार करना होता है।

हर साल बढ़ रही है सैलानियों की संख्या

पीटीआर में हर साल सैलानियों क ी संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जहां २०१४-१५ में पेंच पार्क में ६०३८८ देशी-विदेशी सैलानी आए थे, जिससे पार्क को दो करोड़ २८ लाख रुपए से अधिक की आय हुई थी। वहीं बीते साल जून तक पार्क में ९९३६७ देशी और ७२४६ विदेशी सैलानी आए थे। इससे पार्क को चार करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई थी।

कब आए कितने सैलानी

वर्ष देशी विदेशी कुल आय

२०१४-१५ ५४७७१ ५६१७ ६०३८८ २,२८,७७,९२०

२०१५-१६ ६८२१७ ७०२४ ७५२४१ ३१३४७४००

२०१६-१७ ७०७३० ७५०५ ७८२३५ २,७४,३०,४६०

२०१७-१८ ७४१९७ ८४२७ ८२६२४ २,८८,०८,१२३

२०१८-१९ ७७०८४ ८६९३ ८५७७७ ३,११,४२,९६१

२०१९-२० ६७०४१ ६९५३ ७३९९४ २,५२,८४,४४३

२०२०-२१ ८३०३४ १६० ८३१९४ ३,०९,८१,८४२

२०२१-२२ ५९८०८ ५९९ ६०४०७ ३,२६,०५,०१२

२०२२-२३ ९९३६७ ७२४६ १०६६१३

सिर्फ बाघ ही नहीं है आकर्षण

पेंच नेशनल पार्क बाघों के लिए भले जाना जाता हो लेकिन यहां पर जैव विविधता काफी है। यहां पर सवा तीन सौ से अधिक पक्षियों की प्रजातियां, 87 स्तनपाई जीव प्रजातियां, 13 प्रकार के उभयचर और अन्य जीव मिलते हैं। इसके अलावा यहां पर 12०० से अधिक पौधों की प्रजातियां पाई जाती हैं।

एक नजर में पेंच पार्क

कुल क्षेत्रफल ७५८ वर्ग किमी

महाराष्ट्र में हिस्सा २५७ वर्ग किमी

बफर ४६४ वर्ग किमी

पक्षी प्रजातियां ३२५ से अधिक

स्थापना १९९२

पौधों की प्रजातियां १२०० से अधिक

स्तनपाई जीव प्रजाति ८७

उभयचर १३

सरिसृप ३७

मछलियां ५०

तितलियां ४५

घास प्रजातियां ८२

इनका कहना है---

एक अक्टूबर से पेंच नेशनल पार्क के गेट खोले जा रहे हैं। संभावना है कि हम पूरे पार्क को सैलानियों के लिए खोल देंगे। सैलानियों को और अधिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

- रजनीश कुमार सिंह, फील्ड डायरेक्टर, पेंच नेशनल पार्क

Created On :   27 Sept 2023 8:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story