- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
सिवनी: पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज

By - Bhaskar Hindi |26 July 2024 1:24 PM IST
- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 80,85 ,दहेज अधिनियम की धारा 3,4 के तहत मामला दर्ज किया।
- कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया है।
डिजिटल डेस्क,सिवनी। बंडोल थाना अंतर्गत सालीवाड़ा गांव में नवविवाहिता की जहर के सेवन से हुई मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि सपना चौहान ने पति और उसके ससुराल वालों की प्रताडऩा के कारण जहर का सेवन कर लिया था जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। जांच पड़ताल में पता लगा कि सपना का पति ब्रजमोहन, देवर विकास, रूप सिंह और ससुर देवेंद्र चौहान उसे प्रताडि़त करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 80,85 ,दहेज अधिनियम की धारा 3,4 के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया है।
Created On :   26 July 2024 1:23 PM IST
Next Story