सिवनी: चाकू मारकर युवक की हत्या, शव के ऊपर फेंकी बाइक

चाकू मारकर युवक की हत्या, शव के ऊपर फेंकी बाइक
  • छपारा के सरंडिया गांव की घटना
  • फिलहाल पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है और घटना की असल कारणों का पता लगा रही है।
  • घटनास्थल पर एक चाकू भी बरामद किया गया है

डिजिटल डेस्क,सिवनी। छपारा थाना क्षेत्र के ग्राम सरंडिया गांव में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरंडिया निवासी 20 वर्षीय नितेश मर्रापा गुरुवार की शाम को 7 बजे घर से निकला था।

गांव के पास मोक्षधाम के पास शुक्रवार की सुबह उसका शव मिला। गले में चाकू के निशान है और उसके ऊपर बाइक फेंकी गई है। घटनास्थल पर एक चाकू भी बरामद किया गया है।बताया जा रहा है कि नितेश कुछ लोगों के साथ शाम को शराब पी रहा था।

संभवतः साथ के लोगों ने किसी बात को लेकर उपजे विवाद में उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है और घटना की असल कारणों का पता लगा रही है।

Created On :   13 Sept 2024 8:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story