कोनियापार गांव की घटना: रपटा पार करते समय नदी में बहा शख्स, तलाश जारी

रपटा पार करते समय नदी में बहा शख्स, तलाश जारी
  • रपटा पार करते समय नदी में बहा शख्स
  • कोनियापार गांव की घटना, तलाश जारी

डिजिटल डेस्क, सिवनी। कोतवाली थाना अंतर्गत कोनियापार गांव में मंगलवार की दोपहर को रपटा पार करते समय एक शख्स बह गया। जानकारी लगने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोनियापार निवासी पोरसिंह पिता लालसिंह सनोडिय़ा(४०) दूध बेचने सिवनी गया था। जब वह वापस बाइक से आ रहा था। तभी रपटा पार करते समय वह अनियंत्रित होकर नदी में बह गया। वहां मौजूद साथ के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।शाम तक उसकी तलाश जारी रही।

यह भी पढ़े -सिवनी के केवलारी थाना अंतर्गत बगलई से उगली मार्ग में तेज रफ्तार में दो बाइक में जोरदार भिड़ंत

रपटे के कारण परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार वैनगंगा नदी में पुल बनाने की मांग काफी समय से की जा रही है। यहां पर रपटा होने के कारण बारिश के समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नदी में बाढ़ आने पर आना जाना बंद हो जाता है। छह साल पहले भी एक व्यक्ति नदी में बह चुका था

यह भी पढ़े -रेल ओवरब्रिज निर्माण के लिए शुरू हो गई खुदाई, नागपुर रोड स्थित रेल फाटक पर बनेगा 630 मीटर लंबा ओवरब्रिज

Created On :   21 Aug 2024 7:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story