Satna News: विद्याभारती की 35 वीं राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बना पूर्वी उत्तर प्रदेश

विद्याभारती की 35 वीं राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बना पूर्वी उत्तर प्रदेश
  • समापन मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
  • स्पर्धा में देश के 1300 से भी ज्यादा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
  • विगत 23 अक्टूबर को शुभारंभ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया था।

Satna News: आवासीय विद्यापीठ में चल रही विद्या भारती की 35 वीं राष्ट्रीय राष्ट्रीय खेलकूद एथलेटिक्स स्पर्धा में पूर्वी उत्तर प्रदेश ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। दूसरे स्थान पर पश्चिम भारत और तीसरे स्थान पर पश्चिमोत्तर भारत की टीम रही। समापन मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए।

विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आरवकर ने 2025 के राष्ट्रीय खेलकूद एथलेटिक्स का ध्वज दक्षिण मध्य क्षेत्र कर्नाटक केंद्र के खेल प्रभारी को सौंपा। इस स्पर्धा में देश के 1300 से भी ज्यादा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। विगत 23 अक्टूबर को शुभारंभ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया था।

रंगारंग प्रस्तुतियों ने मचाई धूम

समापन मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य और बघेली देवी गीत पर नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन गणेश गोविन्द मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन मुखतेज सिंह बादेश द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण माहेश्वरी, उत्तम बैनर्जी, डा. आनंद डोमेश्वर भालचंद्र रावले, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महापौर योगेश ताम्रकार, जितेंद्र सिंह परिहार, डा.रामकुमार आचार्य, मणिकांत महेश्वरी, संतोष अवधिया, विजय यादव, जागृत कपूर, श्यामलाल गुप्ता, मलखान सिंह, सत्यनारायण मिश्रा, रविंद्र मोहन शर्मा, संतोष मणि शर्मा, रामावतार चमडिय़ा और सम्पत धूत समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Created On :   28 Oct 2024 12:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story