- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- चोरी और रेप में एक दशक से फरार...
Satna News: चोरी और रेप में एक दशक से फरार आरोपी को जीआरपी ने पकड़ा
By - Bhaskar Hindi |1 Oct 2024 11:25 AM GMT
- गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मुंबई में रहकर काम करने लगा था।
- आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
Satna News: चोरी, रेप जैसे गंभीर अपराधों में एक दशक से भी अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
चौकी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि स्थायी वारंटी सनी उर्फ विनोद उर्फ लल्लू पुत्र छोटेलाल जोशी 32 वर्ष, निवासी सोहौला, थाना सिविल लाइन, के खिलाफ जबलपुर जीआरपी से चोरी के प्रकरण में 11 साल से जबकि कटनी जीआरपी से रेप के मामले में एक दशक से स्थायी वारंट लंबित है।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मुंबई में रहकर काम करने लगा था। हाल ही में मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी विनोद जोशी अपना पुस्तैनी मकान बेचने के लिए सतना आया है, जिस पर जाल बिछाते हुए सोमवार की सुबह दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया।
Created On :   1 Oct 2024 11:25 AM GMT
Next Story