Satna News: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थापित किया जाएगा कोचिंग सेंटर

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थापित किया जाएगा कोचिंग सेंटर
  • अखंड भारत के शिल्पी हैं सरदार पटेल : मुख्यमंत्री
  • गणेश सिंह ने मेडिकल कॉलेज के साथ 400 बिस्तर के अस्पताल की आवश्यकता जताई
  • पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल ने नव निवार्चित पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।

Satna News: देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल वास्तव में अखंड भारत के शिल्पी हैं। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा खंड-खंड किए गए भारत को अखंड बनाया था। रियासतों का एकीकरण उनकी प्रतिभा, साहस और कौशल का बड़ा प्रमाण है। सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर यहां मप्र कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की सेवा ताउम्र गरीबों और किसानों को समर्पित रही।

गुजरात में दुग्ध उत्पादक संघ अमूल इसी का परिणाम है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों को भी बोनस दिया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर और छात्रावास की स्थापना के साथ-साथ नगर निगम के सहयोग से लाइब्रेरी संचालित की जाएगी।

सांसद ने सीएम के नवाचारों को सराहा

कार्यक्रम को राज्यमंत्री लखन पटेल और प्रतिमा बागरी ने भी संबोधित किया। सांसद गणेश सिंह ने सरदार पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन देश की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पित था। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने चंद दिनों में प्रदेश की राजनीति बदल दी है। प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।

गणेश सिंह ने मेडिकल कॉलेज के साथ 400 बिस्तर के अस्पताल की आवश्यकता जताई और बेटियों के लिए नये महाविद्यालय की मांग पर जोर दिया। सामाजिक संगठन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्योधन सिंह ने कहा कि वह अपने दायित्वों को निष्ठा से पालन करेंगे और सामाजिक सम्मान एवं गौरव में कभी कमी नहीं आने देंगे। पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल ने नव निवार्चित पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।

ये भी थे मौजूद

मप्र कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, श्रीकांत चतुर्वेदी, पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी, ऊषा चौधरी, रामलखन सिंह पटेल, जिला पंचायत के अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, पूर्व मेयर राजाराम त्रिपाठी, निगम के पूर्व स्पीकर सुधीर सिंह तोमर, अनिल जायसवाल और चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के अलावा दयानंद कुशवाहा ,रवींद्र सिंह सेठी, कुर्मी क्षत्रिय समाज के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, उमेश प्रताप सिंह, रावेंद्र सिंह पटवारी, रामसुशील पटेल एवं तारा पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Created On :   28 Oct 2024 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story