- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- उचेहरा घाट में तेज रफ्तार बोलेरो...
Satna News: उचेहरा घाट में तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, 5 घायल
![उचेहरा घाट में तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, 5 घायल उचेहरा घाट में तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, 5 घायल](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2024/10/29/1373540-satna.webp)
- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
- स्टेयरिंग फेल हो जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई
Satna News: उचेहरा थाना अंतर्गत परसमनिया क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो पलटने से 5 लोग घायल हो गए, जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मलखान सिंह गोंड 52 वर्ष, निवासी पहाड़ी, अपनी पत्नी सुमित्रा सिंह 48 वर्ष, पुत्र बलराम सिंह गोंड 10 वर्ष और फेरन सिंह पुत्र चरण सिंह गोंड 50 वर्ष, के साथ राहुल सिंह बघेल 23 वर्ष, निवासी पुरेही, की बोलेरो से सोमवार दोपहर को रिश्तेदारी में अतरहार जा रहे थे।
इस दौरान परसमनिया चौकी क्षेत्र के उचेहरा घाट स्टेयरिंग फेल हो जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे सभी लोग घायल हो गए। पांचों पीड़ितों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उचेहरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बलराम, राहुल और फेरन सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Created On :   29 Oct 2024 1:39 PM IST