Satna News: सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र है चित्रकूट

सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र है चित्रकूट
  • गौरव दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री
  • श्रीराम नवमी की संध्या पर 11 लाख दीप प्रज्वलित किए गए।
  • सीएम ने भगवान श्रीकामता नाथ के प्राचीन मुखारविंद के दर्शन कर आरती की और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

Satna News: श्रीराम नवमीं के मौके पर चित्रकूट में आयोजित गौरव दिवस समारोह में दीपदान कर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत केंद्र है। यह परमधाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की तपोस्थली है। जहां भगवान राम, माता जानकी और भैया लखन के साथ सदा सर्वदा निवास करते हैं। उन्होंने मां मंदाकिनी की पूजा अर्चना की। इससे पहले सीएम ने भगवान श्रीकामता नाथ के प्राचीन मुखारविंद के दर्शन कर आरती की और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

11 लाख दीपों से जगमग हुई धर्मनगरी

श्रीराम नवमी की संध्या पर 11 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। पुण्य सलिला मंदाकिनी के भरत घाट पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी एवं सांसद गणेश सिंह ने शामिल होकर दीप जलाए। घाट पर रंग-बिरंगी रंगोली भी सजाई गई थीं। विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, पद्मश्री डा. बीके जैन, कलेक्टर डा. सतीश कुमार एस एवं एसपी आशुतोष गुप्ता भी मौजूद थे।

दो रशियन पर्यटक भी पहुंचे

चित्रकूट में श्रीराम प्राकट्य पर्व और गौरव दिवस के कार्यक्रम में दो महिला रशियन पर्यटक नेली और नताल्या भी शामिल हुईं। वह इस पर्व का हिस्सा बन कर अभिभूत थीं। दोनों ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हैं।

Created On :   7 April 2025 5:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story