- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 4 माह के...
Satna News: फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 4 माह के मासूम की मौत, 11 घायल

- नादन-देहात थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर
- फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 4 माह के मासूम की मौत, 11 घायल
Satna News: नादन-देहात थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। इस हादसे में 4 माह के बच्चे की मौत हो गई, वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला अंतर्गत रामनगर से एक परिवार कार (यूपी 65 बीआर 5656) में बैठकर 4 माह के बच्चे अथर्व उर्फ रुद्र का मुंडन कराने मैहर आया था। बुधवार सुबह देवी दर्शन और मुंडन के बाद सभी लोग वाराणसी लौट रहे थे, तभी दोपहर लगभग 3 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर नादन के पास रॉग साइड से एक ट्रैक्टर सामने आ गया, जिससे टक्कर टालने की कोशिश में कार बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी।
पीड़ितों को भेजा गया सिविल अस्पताल ---
दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। तब हाईवे से उतर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए हाइवे एंबुलेंस के जरिए घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अथर्व उर्फ रुद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृत बालक के पिता पंकज कुमार पुत्र घनश्याम दास बारी 40 वर्ष, उसकी पत्नी नेहा देवी 35 वर्ष, मां प्रभा देवी 60 वर्ष, बहन प्रियंका कुमारी 22 वर्ष, अमित पुत्र किशोरी लाल रावत 32 वर्ष, प्रिया कुमारी 24 वर्ष, इंदु देवी 38 वर्ष, यथार्थ 14 वर्ष, आकृति 10 वर्ष, प्रकृति कुमार 12 वर्ष और प्रत्युषा कुमारी पुत्री चंचल कुमार 5 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद 4 पीड़ितों को रीवा रेफर किया गया है। अबोध बालक की मृत्यु से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।
Created On :   13 March 2025 5:27 PM IST