इंसानियत शर्मसार: युवक से कराया न्यूड डांस, वीडियो बना सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

युवक से कराया न्यूड डांस, वीडियो बना सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल
  • मानवता और इंसानियत हुई शर्मसार
  • युवक से कराया न्यूड डांस
  • सोशल मीडिया पर किया वायरल
  • चार के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, पुणे। मानवता और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को नंगा कर नाचने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान युवक का वीडियो बन वायरल कर दिया गया। उसके पास से 60 हजार रुपए छीन लिए गए, साथ ही उसका मोबाइल भी जला दिया गया। इस करतूत को अंजाम देने वाले चार युवक उसके परिचित बताए जा रहे हैं।

परिचितों ने उसे एक फ्लैट में बुलाया, जहां उसे धमकी देकर न्यूड डांस कराया। फिर उसका न्यूड वीडियो गांव के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर बदनाम किया गया। कुछ महीने पहले येरवडा की एकता हाउसिंग सोसाइटी में इस घटना को अंजाम दिया गया था, लेकिन अब चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शांतिनगर इलाके में रहने वाले 33 साल के युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित अहमदनगर का रहवासी है।

आरोपियों के नाम सोमनाथ कोंडीबा राजभोज, चंद्रकांत बबन लांडगे, संजय आत्माराम सुतार, सुभाष हनुमंतराव भोसले शामिल हैं, जो सभी एकता हाउसिंग सोसाइटी येरवडा के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को आरोपी राजभोज ने पीड़ित को फोन कर कहा था कि तुम्हारा भाई आया है। उसे भाई से मिलने येरवडा स्थित फ्लैट पर बुलाया था। वहां कपड़े उतरवाकर न्यूड डांस करवाया गया। जिसे वायरल कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


Created On :   10 Nov 2023 4:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story