यात्री ध्यान दें: पुणे- मुंबई एक्सप्रेस वे दो घंटे रहेगा ब्लॉक, जानिए क्या था कारण

पुणे- मुंबई एक्सप्रेस वे दो घंटे रहेगा ब्लॉक, जानिए क्या था कारण
  • 12 बजे से 2 बजे तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा
  • दो घंटे रहेगा ब्लॉक

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के माध्यम से यशवंतराव चव्हाण पुणे- मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजमार्ग यातायात प्रबंधन प्रणाली के तहत मुंबई चैनल पर महामार्ग सुरक्षा विभाग केंद्र वडगांव की सीमा में निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य के तहत कल (7 दिसंबर) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।

इस अवधि के दौरान मुंबई से पुणे जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को एक्सप्रेसवे के किवले ब्रिज से पुराने मुंबई पुणे हाइवे पर से मुंबई की दिशा में मोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही पुराने मुंबई पुणे राजमार्ग पर से आनेवाले वाहनों को कुसगांव टोल प्लाजा से एक्सप्रेसवे पर मुंबई को दिशा में मोड़ा जाएगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने जानकारी दी है कि गैंट्री की स्थापना का काम पूरा होने के बाद दोपहर 2 बजे एक्सप्रेसवे पर मुंबई से पुणे तक यातायात फिर से शुरू किया जाएगा।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह ग्रैंटी लगाई जा रही हैं। इसलिए अक्सर एक विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। कल भी दो घंटे का विशेष ब्लॉक लिया जायेगा। इसलिए गुरुवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच हाईवे पर यात्रा करने से बचने का अनुरोध किया गया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे दो मेट्रो शहरों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। प्रतिदिन लाखों नागरिक इस राजमार्ग पर यात्रा करते हैं। हालांकि, एक्सप्रेस वे से यात्रा करने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे ध्यान दें कि कल दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा।

Created On :   6 Dec 2023 2:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story