पन्ना: शाला में प्रवेशोत्सव के साथ हुआ गणवेश व पुस्तकों का वितरण

शाला में प्रवेशोत्सव के साथ हुआ गणवेश व पुस्तकों का वितरण
  • शाला में मनाया गया प्रवेशोत्सव
  • गणवेश व पुस्तकों का किया गया वितरण

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर के शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में प्रवेशोत्सव मनाया गया जिसमें नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर माल्यापर्ण कर उनका स्वागत किया गया। सभी को विद्यालय में पूरे मन लगाकर पढाई करने के लिए कहा गया। कक्षा १ से लेकर ८वीं तक के नवप्रवेशी बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक, गणवेश, नोटबुक व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर उमराव सिंह प्रधानाध्यापक, प्राण सिंह, सुरेन्द्र ओझा, अर्चना खरे, अनीता दुबे, सुधा जैन, संजू सोनी सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़े -करुणामय अमृत जन कल्याण समिति ने महिलाओं को किया जागरूक

Created On :   9 April 2024 8:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story