पन्ना: शिक्षिका सावित्री देवी शुक्ला हुई सेवानिवृत, 35 वर्षो से अधिक समय तक आदिवासी बच्चों को पढ़ाया

शिक्षिका सावित्री देवी शुक्ला हुई सेवानिवृत, 35 वर्षो से अधिक समय तक आदिवासी बच्चों को पढ़ाया
  • शिक्षिका सावित्री देवी शुक्ला हुई सेवानिवृत
  • 35 वर्षो से अधिक समय तक आदिवासी बच्चों को पढ़ाया

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधानाध्यापक सावित्री देवी शुक्ला 29 फरवरी को शासकीय सेवा से सेवानिवृत हो गईं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने अपने शिक्षक जीवन में वर्ष 1989 से 2024 तक लगातार 35 वर्षो में आदिवासी क्षेत्र के इस प्राथमिक शाला में अपनी सेवाएं दीं हैं। आज सेवानिवृत होने के अवसर पर शाला में विदाई समारोह आयोजित किया गया। संकुल प्राचार्य मधुरिमा श्रीवास्तव ने शिक्षक और छात्र के संवेदनशील संबंध के बारे में बताया और कहा कि श्रीमति शुक्ला का पूरा सेवाकाल गरिमापूर्ण एवं निर्विवादित रहा। इस दौरान सभी ने उनके उज्जवल और स्वस्थ आगामी जीवन की कामना की। विदाई समारोह के समय सेवानिवृत शिक्षिका सावित्री देवी शुक्ला का उपस्थित शिक्षकों ने शाल-श्रीफल से सम्मान किया। सभी बच्चों को विशेष भोजन कराया गया एवं लेखन सामग्री उपहार के स्वरूप वितरित की गई।

यह भी पढ़े -कीरतपुर सरपंच ने दिए कन्याओं के विवाह में उपहार

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्य मधुरिमा श्रीवास्तव के साथ सरस्वती हाई स्कूल के प्राचार्य दिवाकर खरे, रामस्वरूप विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, भरत किशोर तिवारी, अरुण सिंह, लवकुश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका वर्षा धूरिया के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े -प्राचीन बीहर का अस्तित्व खतरे में, गंदगी से सरावोरप्राचीन बीहर का अस्तित्व खतरे में, गंदगी से सरावोर

Created On :   1 March 2024 8:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story