- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विधात्री राजे का आईआईटी में एमटेक...
Panna News: विधात्री राजे का आईआईटी में एमटेक हेतु हुआ चयन

- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी नईदिल्ली
- विधात्री राजे का आईआईटी में एमटेक हेतु हुआ चयन
Panna News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी नईदिल्ली द्वारा सभी विषयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेएम के नतीजे जारी कर दिए गए है। जारी किए गए नतीजे में पन्ना जिले की होनहार बेटी विधात्री राजे परमार द्वारा भूगर्भ विज्ञान विषय में अखिल भारतीय स्तर पर १९वीं रेंक प्राप्त कर एमटेक में अध्ययन हेतु चयनित हुई। इस उपलब्धि को प्राप्त करते हुए कुं विधात्री परमार काउंसलिंग प्रक्रिया मेंं सम्मलित होकर आवंटित आईआईटी संस्थान से एमटेक की पढ़ाई भूगर्भ विज्ञान में पूरी कर सकेगीं। विधात्री राजे परमार केन्द्रीय विद्यालय सागर से भूगर्भ शास्त्र विषय के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की और सागर विश्वविद्यालय में ही उन्हें भूगर्भ विज्ञान में एमटेक में दाखिला मिला गया था।
इसी दौरान उनके द्वारा देश के सर्वाेधिक प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईटी से एमटेक करने के निर्णय के साथ संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हुई और उन्हें महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। आईआईटी एमटेक मेंं चयनित छात्रा विधात्री राजे सीएम राइज विद्यालय ककरहटी में पदस्थ प्राचार्य श्रीमती इंदिरा राजे बुंदेला तथा रघुराज प्रताप सिंह बुधनी की होनहार पुत्री है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्व प्राचार्य रामलखन शुक्ला से मिले मार्गदर्शन के साथ ही अपने माता-पिता, बडी माँ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार को दिया है। विधात्री राजे को मिली इस शानदार सफलता पर उसके मामा एम.एस. बुंंदेला उपयंत्री नगर परिषद देवेन्द्रनगर, कृष्ण प्रताप सिंह, लोकपाल बुंदेला एवं समाज सेवी कैलाश त्रिपाठी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी हैं।
Created On :   22 March 2025 11:39 AM IST