Panna News: किसानों की दयनीय स्थिति, रोजी-रोटी का संकट

किसानों की दयनीय स्थिति, रोजी-रोटी का संकट
  • किसानों की दयनीय स्थिति
  • रोजी-रोटी का संकट

Panna News: क्षेत्र में किसानों की स्थिति गंभीर हो चुकी है। टमाटर जैसी फसलें जो पहले अच्छा मुनाफा देती थीं अब भारी नुकसान का कारण बन गई हैं। मंडी में टमाटर का दाम 1 रुपए किलो से भी कम हो गया है जिससे किसान अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं पा रहे। इसके कारण उनकी जीवनशैली प्रभावित हो गई है और घर में खुशियाँ गायब हो चुकी हैं। कई किसानों के बच्चों की पढाई भी प्रभावित हो रही है। बच्चों व परिवारजनों का इलाज भी नहीं हो पा रहा क्योंकि किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। किसान नकुल कुशवाहा बताते हैं कि टमाटर के दाम इतने गिर गए हैं कि हमें नुकसान में बेचने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। ट्रांसपोर्ट का खर्च भी अलग है।

रामसखा कुशवाहा का कहना है कि मंडी में 20 रूपए किलो बिकने के बावजूद ट्रांसपोर्ट और वापसी का खर्च इतना है कि फसल की कीमत शून्य हो जाती है। जगन्नाथ कुशवाहा कहते हैं कि अगर टमाटर नहीं बिकते तो उसे वापिस लाने का खर्च भी उठाना पड़ता है जो हमारी स्थिति को और मुश्किल बना देता है। प्यारे कुशवाहा बताते हैं कि टमाटर के दाम इतने कम हो गए हैं कि हमें उन्हें गाय-भैंसों को खिलाना पड़ता है। हमारी मेहनत का कोई सही मूल्य नहीं मिल रहा है। यह संकट केवल किसानों के लिए नहीं बल्कि उनके परिवारों के लिए भी एक बड़ी समस्या बन चुका है। ऐसी स्थिति में किसानों के लिए शासकीय व सामाजिक सहायता भी जरूरी है जिससे उनकी स्थिति में सुधार हो सके।

Created On :   24 March 2025 11:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story