- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- यादवेन्द्र क्लब में खेल गतिविधियों...
Panna News: यादवेन्द्र क्लब में खेल गतिविधियों की पुन: बहाली

- यादवेन्द्र क्लब में खेल गतिविधियों की पुन: बहाली
- धरम सागर तालाब के घाट पर स्थित यादवेन्द्र क्लब में खेल गतिविधियों का शुभारंभ
Panna News: नगर के ऐतिहासिक यादवेन्द्र क्लब में 18 मार्च 2025 से खेल गतिविधियों की पुन: बहाली की गई है। इस क्लब में टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज और बैडमिंटन की सुविधा अब उपलब्ध है। खेल प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वह अपने कौशल को निखारें और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में भाग लें। इसके अतिरिक्त जल्द ही बिलियड्र्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर के वरिष्ठ खिलाडियों सुरेंद्र सिंह परमार एवं शिवकुमार मिश्र के प्रयासों से यह ऐतिहासिक क्लब एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग के सहयोग से यह पहल की गई है जिससे स्थानीय खिलाडियों और स्कूल के विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा। क्लब में खेलने के इच्छुक खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
राजा शाही काल से जुड़ा यादवेन्द्र क्लब
यादवेन्द्र क्लब का इतिहास शाही जमाने से जुड़ा हुआ है। यह क्लब राजा शाही युग में बनाया गया था और अपने समय में यह नगर के प्रमुख खेल केंद्रों में से एक था। विभिन्न प्रकार के इनडोर और आउटडोर खेलों के आयोजन के लिए इसे एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त था। बीते कई वर्षों से यह क्लब उपेक्षित स्थिति में था और धीरे-धीरे अपनी पहचान खोता जा रहा था लेकिन अब शहर के वरिष्ठ खिलाडियों और खेल प्रेमियों की पहल से इसे एक नई पहचान देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक क्लब को पुन: जीवंत करने का उद्देश्य न केवल खेलों को बढ़ावा देना है बल्कि नगर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखना भी है।
खिलाडियों और छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर
यादवेन्द्र क्लब की पुनस्र्थापना से नगर के युवा खिलाडियों और स्कूल के विद्यार्थियों को एक सशक्त मंच मिलेगा। वह न केवल इन खेलों का अभ्यास कर सकेंगे बल्कि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने खेल कौशल को निखार भी सकेंगे। खेल गतिविधियों का आयोजन स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पहल से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगा सकेंगे।
शहर के खेल प्रेमियों से सहयोग की अपील
क्लब के पुनरुद्धार के लिए नगर के वरिष्ठ खिलाडियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों का सहयोग आवश्यक है। यादवेन्द्र क्लब को फिर से एक प्रतिष्ठित खेल केंद्र बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। खेलों को बढ़ावा देने और इस ऐतिहासिक क्लब के अस्तित्व को बचाने के लिए नगरवासियों को आगे आना चाहिए। यह न केवल खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करेगा बल्कि आने वाली पीढियों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा।
Created On :   24 March 2025 12:26 PM IST